Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ICAI CA Result 2024 Live Updates: सीए फाइनल और इंटर नवंबर 2023 एग्जाम रिजल्ट घोषित, जयपुर के स्टूडेंट्स आगे

LIVE CA Result 2024 Updates द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के सीसीएम धीरज खण्डेलवाल के अनुसार चार्टर्ड एकाउंटेंट्स फाइनल और इंटरमीडिएट के नवंबर 2023 एग्जामिनेशन के नतीजों की घोषणा मंगलवार 9 जनवरी 2024 को कर दी गई है। स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर एक्टिव किए गए लिंक के डाउनलोड कर सकते हैं। ICAI द्वारा Toppers के नामों की भी घोषणा की गई।

By Rishi Sonwal Edited By: Rishi Sonwal Updated: Tue, 09 Jan 2024 12:53 PM (IST)
Hero Image
LIVE CA Result 2024: स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर से परिणाम देख सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ICAI ने सीए फाइनल, इंटर रिजल्ट की घोषणा कर दी है। परिणाम लिंक CA रिजल्ट पोर्टल, icai.nic.in/ caresult पर एक्टिव कर दिए गए हैं। इन लिंक के माध्यम से स्टूडेंट्स अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर से परिणाम और मार्कशीट देख सकते हैं। संस्थान द्वारा साथ ही दोनों परीक्षाओं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है।

CA Final Inter Result 2023-24 Live at 12.55 PM: जयपुर के स्टूडेंट्स रहे आगे

सीए फाइनल नवंबर 2023 परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज, 9 जनवरी 2024 को की गई। इन परीक्षाओं में जयपुर के स्टूडेंट्स ने बाजी मारी है। टॉपर्स लिस्ट में पहले स्थान पर जयपुर के मधुर जैन हैं और तीसरे स्थान पर दो स्टूडेंट्स भी जयपुर से ही हैं। 

ICAI CA Inter Final Result November 2023 at 12.30 PM: लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर है एक्टिव

सीए फाइनल और इंटर रिजल्ट की घोषणा के बाद परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। इसके माध्यम से उम्मीदवार अपने मार्क्स देख सकते हैं।

ICAI CA Final Inter Result November 2023 Live at 11.58 AM: देश को मिले 8650 नए सीए

आइसीएआइ द्वारा अपडेट के अनुसार सीए फाइनल नवंबर 2023 की परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर कुल 8650 स्टूडेंट्स को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।

ICAI CA Final Toppers November 2023 Live at 11.35 AM: जयपुर के स्टूडेंट्स आगे

सीए फाइनल रिजल्ट नवंबर 2023 में जयपुर के स्टूडेंट्स बाजी मारी है। जहां पहले स्थान पर मधुर जैन हैं तो वहीं तीसरे स्थान पर जयपुर के ही टिकेंद्र कुमार सिंघल तथा ऋषि मल्होत्रा हैं। हालांकि, दूसरे स्थान पर मुंबई की संस्कृति अतुल पारोलिया हैं।

रैंक नाम मार्क्स
1

मधुर जैन

जयपुर

619/800 अंक (77.38 फीसदी)
2

संस्कृति अतुल पारोलिया

मुंबई

599/800 (74.88 फीसदी)
3

टिकेंद्र कुमार सिंघल

जयपुर

590/800 (74.88 फीसदी)
3

ऋषि मल्होत्रा

जयपुर

590/800 (74.88 फीसदी)

ICAI CA Final, Inter Toppers November 2023 at 11.25 AM: फाइनल में मधुर जैन और इंटर में जय देवांग Topper

आइसीएआइ द्वारा जारी अधिकारिक सूचना के अनुसार सीए फाइनल में जयपुर के मधुर जैन ने टॉप किया है। जबकि इंटरमीडिएट में मुंबई के जय देवांग ने टॉप किया है।

ICAI CA Final, Inter Result 2024 at 11.20 AM: आधिकारिक सूचना जारी

आइसीएआइ के सीसीएम ने सीए फाइनल और इंटर रिजल्ट नवंबर 2023 की घोषणा को लेकर आधिकारिक अपडेट अब से कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर जारी किया।

ICAI CA Result November 2023 at 11.15 AM: फाइनल और इंटर दोनों के ही नतीजे घोषित

आइसीएआइ ने सीए फाइनल और इंटर रिजल्ट की घोषणा एक साथ की है। दोनों ही नतीजों को देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है।

ICAI CA Final Inter Result November 2023 Out at 11 AM: सुबह 11 बजे हुई घोषणा

जैसा कि उम्मीद की जा रही थी आइसीएआइ ने सीए फाइनल, इंटर रिजल्ट नवंबर 2023 की घोषणा सुबह 11 बजे कर दी है।

ICAI CA Inter Final Result 2023 at 10.45 AM: टॉपर्स के नामों की भी होगी घोषणा

आइसीएआइ द्वारा सीए इंटर और फाइनल रिजल्ट की घोषणा के साथ ही साथ टॉपर्स के नामों की भी घोषणा की जाएगी।

ICAI CA Final Inter November 2023 Result at 10.35 AM: रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर से देखें मार्क्स

स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि वे अपना परिणाम अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर से देख सकेंगे।

ICAI CA Result November 2023 at 10.20 AM: 11 बजे तक आ सकता है परिणाम

सीए फाइनल और इंटर रिजल्ट की घोषणा मीडिया रिपोर्ट्स में सुबह 10 बजे के आस-पास किए जाने की जानकारी साझा की जा रही थी। हालांकि, फिलहाल अभी तक परिणाम न आने के बाद माना जा रहा है कि नतीजे 11 बजे तक आ सकते हैं।

CA Final, Inter Result November 2023 at 10.10 AM: परिणाम ऑनलाइन देखें

स्टूडेंट्स अपना परिणाम कुछ ही देर में ऑनलाइन देख सकेंगे। ऐसे में छात्रों को अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर निकाल लेना चाहिए।

ICAI CA Result November 2023 at 10.03 AM: सुबह ही घोषित होना है परिणाम

भले ही आइसीएआइ द्वारा सीए रिजल्ट घोषित करने के समय की जानकारी साझा नहीं की गई है लेकिन पूर्व नतीजों के पैटर्न के अनुसार परिणाम सुबह ही घोषित होंगे।

ICAI CA Result 2023: आज घोषित होने हैं परिणाम

सीए फाइनल और इंटर नवंबर 2023 परीक्षाओं में सम्मिलित हुए स्टडेंट्स के लिए अपडेट। ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (ICAI) द्वारा सीए फाइनल और सीए इंटर कोर्सेस के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित नवंबर सत्र की परीक्षाओं के परिणाम (CA Result 2024) आज जारी किए जाएंगे। संस्थान के सीसीएम धीरज खण्डेलवाल के अनुसार चार्टर्ड एकाउंटेंट्स फाइनल और इंटरमीडिएट के नवंबर 2023 एग्जामिनेशन के नतीजों की घोषणा मंगलवार, 9 जनवरी 2024 को की जा सकती है।

यह भी पढ़ें - CA Result 2024: सीए फाइनल और इंटरमीडिएट नवंबर परीक्षाओं के नतीजे कुछ ही देर में, ऐसे करें चेक

CA Result 2024: मार्कशीट icai.nic.in पर देखें

ऐसे में जो स्टूडेंट्स आइसीएआइ द्वारा आयोजित सीए इंटर और सीए फाइनल नवंबर 2023 परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम और पेपरों के अनुसार मार्क्स की जानकारी के लिए मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट, icai.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद इस पोर्टल के होम पेज पर ही एक्टिव किए जाने वाले नवंबर 2023 CA Final / Inter Result 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर को भरकर सबमिट करके अपना परिणाम देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें - CA Final Result 2024: चार्टर्ड एकाउंटेंट फाइनल नवंबर 2023 परीक्षा परिणाम लिंक कुछ ही देर में icai.nic.in पर

CA Result 2024: Toppers के नामों की होगी घोषणा

ICAI द्वारा सीए फाइनल और इंटर नवंबर 2023 नतीजों की घोषणा के साथ ही साथ इन परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं में से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स की सूची (Toppers) भी करेगा। बात करें पिछले सत्र यानी मई 2023 परीक्षाओं की तो फाइनल में अहमदाबाद के अक्षय रमेश ने 800 में से 616 (77 फीसदी) अंक प्राप्त करके टॉप किया था। इसके बाद चेन्नई के कल्पेश जैन 603 (75.38 फीसदी) अंकों के साथ दूसरे स्थान और नई दिल्ली के प्रखर वार्षनेय 574 (71.75 फीसदी) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

दूसरी तरफ, इंटरमीडिएट की परीक्षा में हैदराबाद के वाई गोकुल साई श्रीकर ने 800 में से 688 (86 फीसदी) अंक प्राप्त करके टॉप किया था। इसके बाद पटियाला के नूर सिंगला 682 (85.25 फीसदी) अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और मुंबई की काव्या संदीप कोठारी 678 (84.75 फीसदी) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

यह भी पढ़ें - ICAI CA Inter, Final Result 2023: 9 जनवरी को घोषित हो सकते हैं सीए इंटर और फाइनल परीक्षा परिणाम, पढ़ें अपडेट