Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CAT Answer Key 2023: आईआईएम कैट एग्जाम आंसर की इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) लखनऊ की ओर से कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2023 के लिए आंसर की इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद है। हालांकि कि आईआईएम की ओर से इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गयी है जानकारी मिलते ही इस पेज को अपडेट कर दिया जायेगा। इस वर्ष कैट 2023 एग्जाम में 2.88 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Sun, 03 Dec 2023 07:23 AM (IST)
Hero Image
CAT Answer Key 2023: आईआईएम कैट एग्जाम आंसर इस सप्ताह हो सकती है जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2023 का आयोजन 26 नवंबर को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। एग्जाम का आयोजन इस वर्ष इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), लखनऊ की ओर से किया गया था। इस वर्ष इस एग्जाम में 3.28 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था जिसमें से 2.88 लाख अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए थे। इन सभी अभ्यर्थियों को अब आंसर की जारी होने का इंतजार है जो इस सप्ताह में खत्म हो सकता है।

आंसर की ऑनलाइन माध्यम से आईआईएम की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी किया जायेगा। उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के लिए रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी जाएगी।

CAT 2023 Answer Key: इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे उत्तर कुंजी

  • आईआईएम कैट 2023 आंसर की जारी होते ही आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आंसर की के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगी गयी डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • जानकारी सबमिट करते ही उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद आप रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी से सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इसके साथ आप अपने सही उत्तरों का मिलान करके अपने रिजल्ट का अनुमान भी लगा सकते हैं।

CAT 2023: दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

उत्तर कुंजी चेक करने के बाद अगर आपको किसी उत्तर पर आपत्ति है तो निर्धारित तिथियों में उस पर शिकायत दर्ज की जा सकेगी। इसके लिए विंडो आईआईएम की ओर से आंसर की जारी होने के साथ ही एक्टिव कर दिया जाएगा। आंसर की दर्ज आपत्तियों के निराकरण के बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जनवरी 2024 में घोषित किये जाने की सम्भावना है।

यह भी पढ़ें- BSSTET 2023: बिहार विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए शुरू हुए आवेदन, ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई