Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CAT Exam 2023: कॉमन एडमिशन टेस्ट क्रैक करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, एग्जाम में पाएंगे बेहतर स्कोर

CAT Exam 2023 कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2023 का आयोजन 27 अक्टूबर 2023 को तय किये गए एग्जाम सेंटर पर किया जाना है। एग्जाम के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड 7 नवंबर को जारी कर दिए जाएंगे। अगर आप भी इस एग्जाम में भाग लेने जा रहे हैं और अच्छा स्कोर करना चाहते हैं तो इसके लिए आप इस आर्टिकल पर दिए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Mon, 23 Oct 2023 07:39 AM (IST)
Hero Image
CAT Exam 2023: कॉमन एडमिशन टेस्ट क्रैक करने के लिए यहां से पाएं टिप्स। (Image-freepik)

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। CAT Exam 2023: देश के प्रतिष्ठित संस्थानों- आईआईएम, आईआईटी के अलावा एफएमएस दिल्ली, JBIMS मुंबई और SPJIMR मुंबई जैसे संस्थानों से एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश लेने के लिए प्रतिवर्ष कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष CAT 2023 का आयोजन 27 नवंबर 2023 को निर्धारित केंद्रों पर किया जायेगा। इस एग्जाम के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 7 नवंबर को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।

यह एग्जाम कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है और अगर आप भी इस एग्जाम में भाग ले रहे हैं और अच्छा स्कोर प्राप्त कर इन संस्थानों में प्रवेश चाहते हैं तो उसके लिए आपको बेहतर ढंग से तैयारी करनी होगी। हम यहां कैट 2023 एग्जाम को क्रैक करने के लिए कुछ टिप्स बता रहे हैं जिनको फॉलो करके आप अवश्य ही इस एग्जाम बेहतर स्कोर हासिल करने में कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं।

सिलेबस के अनुसार करें तैयारी

कैट एग्जाम में अब एक माह का समय बचा है इसलिए अंतिम समय में सबसे जरूरी है टाइम की बचत। इसके लिए आपको सबसे पहले सिलेबस निकाल लेना है और उसी के अनुसार अपनी तैयारियों को अंतिम स्वरूप देना है। सिलेबस से तैयारी करने पर आप एग्जाम से बाहर की चीजें पढ़ने से बचेंगे और उस समय का इस्तेमाल अपनी तैयारियों में कर सकते हैं।

रेगुलर फॉलो करें टाइम टेबल

अपने अपनी पढ़ाई के लिए जितने भी घंटे निर्धारित किये हैं रेगुलर रूप से उसे फॉलो करें। अगर आप लगन से और रेगुलर अध्ययन करेंगे तो अवश्य ही आप एग्जाम में बेहतर करने की ओर से अपना कदम आगे बढ़ाएंगे।

(Image-freepik)

पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र और सैम्पल पेपर करें हल

अपनी तैयारियों के लिए अध्ययन सामग्री में पिछले वर्ष के प्रश् पत्रों और सैम्पल पेपर को अवश्य शामिल करें। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों और सैम्पल पेपर हल करने से आपको पेपर को सही टाइम में हल करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा इनको हल करने से आपको परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम समझने में भी फायदा होगा।

मॉक टेस्ट को ज्यादा से ज्यादा करें हल

एग्जाम के इन अंतिम दिनों में ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट को हल करें। मॉक टेस्ट को हल करने से आपको प्रश्न पत्र हल करने में समय का अंदाजा होगा। इसके साथ ही आप समझ सकेंगे कि किस सेक्शन को हल करने में कितना समय लगा है। इसके द्वारा आप आगे इसमें सुधार करके टाइम मैनेजमेंट कर सकेंगे और एग्जाम के समय समय के अंदर प्रश्न पत्र हल कर पाएंगे। यह अवश्य ही आपको एग्जाम में बेहतर स्कोर करने में सहायता करेगा।

यह भी पढ़ें- How to Get a Job in IB: इंटेलिजेंस ब्यूरो में ऐसे प्राप्त कर सकते हैं जॉब, जानें क्या है पात्रता एवं मापदंड