Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CBSE 10th Compartment Result: स्टूडेंट्स रहें तैयार, जारी होने वाले हैं 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे

CBSE 10th Compartment Result 2023 अभी तक कोई ऑफिशियल डेट तो सीबीएसई की ओर से घोषित नहीं हुई है इसलिए छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे कंपार्टमेंट परिणाम 2023 से जुड़ी अपडेट पाने के लिए cbseresults.nic.in cbse.gov.in पर विजिट करते रहे जिससे उन्हें ताजा अपडेट मिल सके। नतीजे जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को परिणाम चेक करने के लिए रोल नंबर स्कूल नंबर अन्य डिटेल्स एंटर करनी होगी।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Fri, 04 Aug 2023 09:43 AM (IST)
Hero Image
CBSE 10th Compartment Result 2023: सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम जल्द होंगे घोषित (image-freepik)

एजुकेशन डेस्क। CBSE class 10th Compartment Result 2023: बारहवीं कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम के बाद अब सीबीएसई बोर्ड जल्द ही 10वीं पूरक नतीजों का एलान भी कर देगा। संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) जल्द ही सीबीएसई कक्षा 10 कंपार्टमेंट परिणाम 2023 घोषित करेगा। हालांकि, अभी तक कोई ऑफिशियल डेट तो सीबीएसई की ओर से घोषित नहीं हुई है इसलिए छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे कंपार्टमेंट परिणाम 2023 से जुड़ी अपडेट पाने के लिए cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर विजिट करते रहे, जिससे उन्हें ताजा अपडेट मिल सके। वहीं एक बार जब, नतीजे जारी हो जाएंगे तब, स्टूडेंट्स को सीबीएसई कक्षा 10 पूरक परिणाम 2023 चेक करने के लिए उचन्हें अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करना होगा। इसके बाद उनके सामने रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे।

How to check CBSE compartment result 2023 Class 10: सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं। इसके बाद, 'सीबीएसई 10वीं कक्षा कंपार्टमेंट रिजल्ट 2023' वाले लिंक पर क्लिक करें और स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो दिखाई देगी। इसके बाद अब, उपयुक्त फ़ील्ड में छात्र का रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें। अब पोर्टल पर पूरक परिणाम 2023 की ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसके बाद अब, आगे के संदर्भ के लिए ऑनलाइन कंपार्टमेंट परिणाम 2023 का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लें।

CBSE 12th Compartment Result 2023: सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे किए जारी

सीबीएसई बोर्ड ने हाल ही में 12वीं कक्षा के लिए कंपार्टमेंट परिणाम की घोषणा की थी। इस परीक्षा के लिए कुल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 1,207,42 छात्र- छात्राएं उपस्थित हुए थे। इनमें से केवल 57,331 ने परीक्षा उत्तीर्ण हुए थे। वहीं, अब जल्द ही 10वीं के नतीजे भी जारी होने के आसार हैं।