Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CBSE 12th Compartment Result 2022: घोषित हुए सीबीएसई बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षाओं के नतीजे, इस लिंक से जानें मार्क्स

CBSE 12th Compartment Result 2022 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2021-22 के लिए आयोजित कंपार्टमेंट परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज 7 सितंबर 2022 को करते हुए ऑनलाइन परिणाम देखने के लिए लिंक को एक्टिव कर दिया है।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Wed, 07 Sep 2022 03:29 PM (IST)
Hero Image
सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए लिंक आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर एक्टिव है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CBSE 12th Compartment Result 2022: सीबीएसई बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई कंपार्टमेंट परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा सीबीएसई कक्षा 12 कंपार्टमेंट रिजल्ट 2022 की घोषणा आज, 7 सितंबर 2022 की गई। इसके साथ ही सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट कंपार्टमेंट एग्जामिनेशन (कक्षा 12) रिजल्ट को चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक पोर्टल पर एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक

CBSE 12th Compartment Result 2022: इन स्टेप में जानें सीबीएसई बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट और मार्क्स

परीक्षार्थियों को अपना सीबीएसई बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही दिए गए ‘2022 रिजल्ट’ के सेक्शन में एक्टिव किए गए सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर, अपने स्कूल का नंबर और अपने एडमिट कार्ड का नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इस प्रकार मांगे गये विवरणों को भरकर सबमिट करके परीक्षार्थी अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक स्क्रीन पर देख सकेंगे। साथ ही, दिए गए लिंक से इसकी सॉफ्ट कॉपी भी डाउनलोड व प्रिंट कर सकेंगे।

CBSE 12th Compartment Result 2022: ऐसे पाएं आंसर शीट की फोटोकॉपी, कराएं मार्क्स का वेरीफिकेशन व रिवैल्यूएशन

सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा से पूर्व सोमवार, 5 सितंबर 2022 को एक नोटिस जारी करते हुए स्टूडेंट्स के लिए उनकी जांची गई कॉपियों की फोटोकॉपी पाने, अपने प्राप्तांकों का सत्यापन कराने और कॉपियों के फिर से मूल्यांकन की सुविधा देने की घोषणा की है। जो भी छात्र-छात्राएं अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं है, वे अपनी कॉपियों की फोटोकॉपी पाने के लिए या फिर से जांच या प्राप्तांकों के सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी नोटिस इस लिंक से देखें।