Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CBSE 12th Supplementary Result: सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

CBSE 12th Supplementary Result सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे देखने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर एडमिट कार्ड आईडी और स्कूल नंबर एंटर करना होगा। इसके बाद नतीजे आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे। सभी विषयों के लिए सीबीएसई कक्षा 12 की पूरक परीक्षा 2023 एक ही दिन 17 जुलाई को आयोजित की गई थी। वहीं ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Tue, 01 Aug 2023 04:26 PM (IST)
Hero Image
CBSE 12th Supplementary Result: सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं।

एजुकेशन डेस्क। CBSE Class 12 supplementary Results 2023: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के लिए आयोजित हुई सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज, 01 अगस्त, 2023 को सीबीएसई कक्षा 12 के पूरक परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जारी किया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक करें सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे 

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

CBSE Class 12 supplementary Results 2023:इन वेबसाइट्स पर देखें नतीजे 

cbse.gov.in

cbseresults.nic.in

results.cbse.nic.in

How to check CBSE supplementary results 2023: सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे ऐसे करें चेक

सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, अब

सीबीएसई कक्षा 12 पूरक परिणाम 2023 पर क्लिक करें।अब दिए गए स्थान पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। इसके बाद, दर्ज किए गए लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें। अब सीबीएसई पूरक परिणाम 2023 और मार्कशीट प्रदर्शित की जाएंगी। इसके बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और सहेजें।

CBSE Class 12 supplementary Results 2023:इन डिटेल्स की होगी जरूरत 

सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा केनतीजे देखने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और स्कूल नंबर एंटर करना होगा। इसके बाद नतीजे आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे। वहीं, सभी विषयों के लिए सीबीएसई कक्षा 12 की पूरक परीक्षा 2023 एक ही दिन, 17 जुलाई को आयोजित की गई थी।  

CBSE Class 10th supplementary Results 2023: जल्द जारी होंगे 10वीं पूरक परीक्षा के नतीजे 

सीबीएसई की ओर से 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे जारी होने के बाद अब जल्द ही 10वीं पूरक परीक्षा के परिणाम भी जारी करेगा। ऐसे में कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें ताजा अपडेट मिल सके।