Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CBSE Board Date Sheet: सीबीएसई बोर्ड डेटशीट पर बड़ी अपडेट, इस दिन होगी जारी, 1Jan से होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं

CBSE Board Date Sheet 2024 सीबीएसई बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी के महीने में आयोजित की जाएंगी। कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं की शुरुआत 1 जनवरी 2023 से होगी। इस संबंध में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में जारी किए नोटिस में जानकारी दी है।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Fri, 03 Nov 2023 12:39 PM (IST)
Hero Image
CBSE Board Date Sheet: सीबीएसई बोर्ड डेटशीट पर बड़ी अपडेट।

एजुकेशन डेस्क नई दिल्ली। CBSE Board Date Sheet 2024: सीबीएसई बोर्ड की ओर से प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथि घोषित होने के बाद से अब 10वीं और 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स बड़ी बेसब्री से डेटशीट की राह देख रहे हैं। बोर्ड स्टूडेंट्स जानना चाहते हैं कि टाइमटेबल कब रिलीज किया जाएगा। इन परीक्षार्थियों के लिए ताजा अपडेट यह है कि डेटशीट जल्द ही रिलीज की जाएगी।

वहीं, अगर मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें तो यह 17 नवंबर, 2023 को रिलीज हो सकती है। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक सूचना इस संबंध में बोर्ड की ओर से रिलीज नहीं हुई है तो स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें, जिससे टाइमटेबल के बारे में ताजा अपडेट उन्हें मिल सके। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी, जो कि 10 अप्रैल, 2024 चक चलेंगी। ये परीक्षाएं लगभग 55 दिनों तक आयोजित की जाएंगी।

CBSE Board Practical Exam Date 2024: 1 जनवरी से शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

सीबीएसई बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी के महीने में आयोजित की जाएंगी। कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं की शुरुआत 1 जनवरी, 2023 से होगी। इस संबंध में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में जारी किए नोटिस में जानकारी दी है। इसलिए परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थी को सलाह दी जाती है कि वे चाहें तो सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नोटिस देख सकते हैं। इसके अलावा, वे अपने संबंधित स्कूलों से भी इस बारे में संपर्क कर सकते हैं।

CBSE Board Practical Exam Date 2024: इन स्कूलों में 14 नवंबर से शुरू होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं 

विंटर बाउंड स्कूलों के लिए कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए व्यावहारिक परीक्षाएं/प्रोजेक्ट/आंतरिक मूल्यांकन 14 नवंबर से 14 दिसंबर, 2023 तक आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में बोर्ड ने कुछ समय पहले सूचना जारी कर जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें: CBSE Date Sheet: 15 Feb से शुरू होंगी सीबीएसई की परीक्षाएं, 55 दिन चलेंगे एग्जाम, डेटशीट पर ये है फ्रेश अपडेट