Move to Jagran APP

CBSE Board Result 2023: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट पर सामने आई आधिकारिक जानकारी, 15 मई तक जारी हो सकते हैं नतीजे

CBSE Board Result 2023 सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 2023 15 फरवरी 2023 को शुरू हुई थी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च 2023 को समाप्त हुईं थीं। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 5 अप्रैल 2023 को समाप्त हुईं थीं।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyPublished: Fri, 05 May 2023 12:18 PM (IST)Updated: Fri, 05 May 2023 02:28 PM (IST)
CBSE Board Result 2023: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट इस महीने के अंत तक जारी हो सकता है।

एजुकेशन डेस्क। CBSE Board Result 2023: सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध 10वीं, 12वीं के छात्र-छात्राएं इस वक्त रिजल्ट डेट का इंतजार कर रहे हैं। स्टूडेंट्स जानना चाह रहे हैं कि बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2023 के लिए दसवीं, बारहवीं के नतीजे कब रिलीज करेगा। हालांकि, उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। वहीं, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ( Central Board of Secondary Education, CBSE) ने भी इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना रिलीज नहीं की है। बोर्ड की ओर से अभी तक 10वीं, 12वीं रिजल्ट डेट और टाइम के संबंध में कोई भी ऑफिशियल अपडेट रिलीज नहीं की है। हालांकि, बोर्ड सचिव अनुराग त्रिपाठी ने यह जानकारी दी है कि नतीजे 15 मई के बाद जारी हो सकते हैं। 

वहीं, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि नतीजे 13 मई से 25 मई, 2023 के बीच घोषित किए जाएंगे। चूंकि अब तक CBSE बोर्ड की ओर से कोई अपडेट नहीं है। इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डेट की जांच करने के लिए केवल और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर अपडेट चेक कर सकते हैं।

CBSE Board 10th, 12th Result 2023: 5 अप्रैल को खत्म हुई थीं 12वीं की परीक्षाएं

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 2023 15 फरवरी, 2023 को शुरू हुई थी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च, 2023 को समाप्त हुईं थीं। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 5 अप्रैल, 2023 को समाप्त हुईं थीं। परीक्षा में लगभग 21 लाख छात्र 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं, लगभग 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 16 लाख शामिल हुए। अब इनके ही परिणाम जल्द आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: CBSE Board Results 2023: सीबीएसई रिजल्ट जारी होने वाला है या फिर अभी लगेगा समय, यहां पढ़ें ताजा सूचना

यह भी पढ़ें: CBSE 10th Result 2023: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट डेट, टाइम और टॉपर लिस्ट से जुड़ी बड़ी खबर, जानें कब होंगे रिलीज

यह भी पढ़ें: CBSE Board Result 2023: सीबीएसई तेजी से तैयारियां कर रहा है पूरी, इस तारीख तक घोषित होंगे नतीजे


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.