Move to Jagran APP

CET Group D Answer Key 2023: क्या आज जारी करेगा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप डी परीक्षा के आंसर-की?

CET Group D Answer Key 2023 विभिन्न कोचिंग संस्थानों तथा एजुकेशन पोर्टल द्वारा हरियाणा ग्रुप डी आंसर-की 2023 जारी किए गए हैं लेकिन उम्मीदवारों को इंतजार एचएसएससी सीईटी 2023 के आफिशियल आंसर-की का है जिसे आयोग द्वारा आज 25 अक्टूबर को जारी किए जाने के दावे कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे हैं। समान पात्रता परीक्षा के आंसर-की का इंतजार सम्मिलित 8.5 लाख से अधिक उम्मीदवार कर रहे हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Wed, 25 Oct 2023 08:05 AM (IST)
Hero Image
CET Group D Answer Key 2023: HSCC की वेबसाइट के होम पेज पर व्हाट्स-न्यू सेक्शन में आंसर-की डाउनलोड लिंक होगा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। CET Group D Answer Key 2023: हरियाणा सरकार के तमाम विभागों में ग्रुप डी के 13 हजार के अधिक पदों पर भर्ती के सेलेक्शन प्रॉसेस के फर्स्ट राऊंड में 21 व 22 अक्टूबर को आयोजित की गई समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2023 के प्रोविजिनल आंसर-की का इंतजार इसमें सम्मिलित 8.5 लाख से अधिक उम्मीदवार कर रहे हैं। विभिन्न कोचिंग संस्थानों तथा एजुकेशन पोर्टल द्वारा हरियाणा ग्रुप डी आंसर-की 2023 जारी किए गए हैं, लेकिन उम्मीदवारों को इंतजार एचएसएससी सीईटी 2023 के आफिशियल आंसर-की का है, जिसे आयोग द्वारा आज, 25 अक्टूबर को जारी किए जाने के दावे कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे हैं।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए हरियाणा एसएससी सीईटी ग्रुप डी आंसर-की 2023 के जारी किए जाने की तारीख कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में उम्मीदवारों को आधिकारिक सूचना के आयोग की वेबसाइट, hssc.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए। एचएचएससी इसी वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए व्हाट्स न्यू सेक्शन में समान पात्रता परीक्षा 2023 के आधिकारिक उत्तर-कुंजियों को डाउनलोड करने के लिए लिंक को एक्टिव करेगा।

यह भी पढ़ें - HSSC CET 2023: हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा के आधिकारिक Answer Key इस तारीख तक, 21 व 22 अक्टूबर को हुआ एग्जाम

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी आंसर-की 2023 जारी करने के साथ ही साथ उम्मीदवारों से उनकी आप्तियों को भी आमंत्रित करेगा। जिन उम्मीदवारों को आयोग द्वारा जारी किए गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तरों को लेकर आपत्ति होगी तो वे इस आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे। हालांकि, इस दौरान उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न की दर से निर्धारित शुल्क का भी भुगतान करना होगा।

बता दें कि इस बार की सीईटी ग्रुप डी 2023 के लिए 13.76 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। हालांक, परीक्षा में 8.51 लाख उम्मीदवार ही सम्मिलित हुए थे, यानी 5.25 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा ही नहीं दी। हरियाणा सरकार ने उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र पर आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी थी, जिसका लाभ उम्मीदवारों ने अपने एडमिट कार्ड के माध्यम से किया था।

यह भी पढ़ें - Haryana Group D Exam: हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा हुई संपन्न, 5.26 लाख ने छोड़ा एग्जाम, धरे गए 25 मुन्ना भाई