Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CGBSE 10th,12th Result 2022 Date: छत्तीसगढ बोर्ड रिजल्ट की हुई घोषणा, रायगढ़ की सुमन पटेल ने 10वीं में किया टॉप

CGBSE 10th12th Result 2022 CGBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2022 एक साथ रिलीज कर दिए गए हैं। ऐसे में परिणाम देखने के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं छत्तीसगढ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Chhattisgarh Board of Secondary Education CGBSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Sat, 14 May 2022 12:30 PM (IST)
Hero Image
CGBSE 10th,12th Result 2022: छत्तीसगढ 10वीं, 12वीं रिजल्ट डेट और टाइम का इंतजार आज खत्म हो गया है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CGBSE 10th,12th Result 2022: छत्तीसगढ 10वीं, 12वीं रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो गया है।  छत्तीसगढ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Chhattisgarh Board of Secondary Education, CGBSE) आज 10वीं, 12वीं की रिजल्ट आज यानी कि 14 मई, 2022 शनिवार को दोपहर 12 बजे रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर रिजल्ट देख पाएंगे। CGBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2022 एक साथ रिलीज किए जाएंगे। परीक्षा में रायगढ़ की सुमन पटेल ने 10वीं में टॉप किया है।

जागरण जोश पर छत्तीसगढ 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करना होगा क्लिक

जागरण जोश पर छत्तीसगढ़ 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करना होगा क्लिक

जागरण जोश पर छत्तीसगढ़ 10वीं, 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करना होगा क्लिक

cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर देख पाएंगे परिणाम

CGBSE परिणाम 2022 घोषित होने के बाद, छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र अपने सीजी परिणाम 2022 को आधिकारिक परिणाम वेबसाइट results.cg.nic.in पर भी देख सकेंगे।

सीजीबीएसई सचिव ने पहले ही दी थी यह जानकारी

छत्तीसगढ़ बोर्ड, सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2022 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस साल करीब 9 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं। यह सभी स्टूडेंट्स रिजल्ट की राह देख रहे हैं। वहीं इस संबंध में बोर्ड के अधिकारियों ने फिलहाल कोई तारीख जारी नहीं की है, लेकिन सचिव वीके गोयल ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वे जल्द ही परिणाम जारी करने की कोशिश कर रहे हैं।

स्टूडेंट्स ध्यान दें कि रिजल्ट जारी होने के  कुछ दिनों के बाद अपने संबंधित स्कूलों से मूल मार्कशीट मिलेगी। मार्कशीट में विषयवार अंक, ग्रेड, व्यक्तिगत विवरण और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। बता दें कि इस वर्ष ऑफलाइन मोड में छत्तीसगढ 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से लेकर 30 मार्च को आयोजित की गई थी। पिछले साल कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते परीक्षाएं आयोजित नहीं हो पाई थीं कि लेकिन इस बार स्थिति ठीक होने के चलते एग्जाम कराए गए थे।