Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CGBSE 10th, 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड एक ही दिन घोषित कर सकता है हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे

CGBSE 10th 12th Result 2022 छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा कभी भी की जा सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीजीबीएसई हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री रिजल्ट 2022 डेट और टाइम को लेकर घोषणा आज 11 मई 2022 को कर सकता है।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Wed, 11 May 2022 08:42 AM (IST)
Hero Image
सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 के लिए अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, cgbse.nic.in पर जारी होगा।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CGBSE 10th, 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर, छत्तीसगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा एक ही दिन की जा सकती है। बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त अपडेट के मुताबिक सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा वीरवार, 12 मई या शुक्रवार, 13 मई 2022 को की जा सकती है। हालांकि, छ्त्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2022 डेट और टाइम को लेकर अपडेट सीजीबीएसई द्वारा आज, 11 मई 2022 को जारी किया जा सकता है।

CGBSE 10th, 12th Result 2022: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी कन्फर्म डेट

कक्षा 10 या कक्षा 12 के लिए छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि उनके सीजीबीएसई हाई स्कूल रिजल्ट 2022 या सीजीबीएसई हायर सेकेंड्री रिजल्ट 2022 की तारीख और समय की विज्ञप्ति आधिकारिक वेबसाइट, cgbse.nic.in पर जारी की जाएगी। हालांकि, सीजी बोर्ड रिजल्ट 2022 के लिए लिंक का रिजल्ट पोर्ट्ल, results.cg.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। ऐसे में परीक्षार्थी अपने परिणामों के लिए आधिकारिक अपडेट हेतु इन दोनो पोर्टल पर समय-समय पर विजिट करते रहें। वैकल्पिक तौर पर स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2022 परिणाम जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी देख सकेंगे, जिसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं।

सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 – जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 – जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

दूसरी तरफ, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा 12 मई तक की जा सकती है और सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 को दो दिन बाद यानि 14 मई 2022 को घोषित किया जा सकता है। हालांकि, इन रिपोर्ट में भी बोर्ड से आधिकारिक तौर पर जानकारी प्राप्त नहीं होने की सूचना दी गई है।