CGBSE Result 2023 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में विधि, 10वीं में राहुल ने किया टॉप, बारहवीं में 79.9% स्टूडेंट्स पास, चेक करें टॉपर लिस्ट
CGBSE Result 2023 Live: सीजीबीएसई कक्षा 10, 12 के परिणाम घोषित करने का समय दोपहर 12 बजे है। बारह बजे पोर्टल पर नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद छात्र अपने अंक ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को जरूरी डिटेल्स जैसे रोल नंबर सहित अन्य जानकारी एंटर करनी होगी।
एजुकेशन डेस्क। CGBSE Result 2023 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं, 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। दरअसल, आज उनके दसवीं, बारहवीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में आज फाइनली उन्हें पता चल जाएगा कि साल भर की मेहनत के बाद उन्हें मैट्रिक और इंटर के परीक्षा परिणाम में कितने मार्क्स स्कोर किए हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर (Chhattisgarh Board of Secondary Education CGBSE) आज दोपहर 12 बजे सीजीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम 2023 घोषित कर दिए गए हैं। नतीजों की घोषणा के बाद छात्र- छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर लॉगइन करने के बाद CGBSE कक्षा 10 या 12 परिणाम डाउनलोड कर पाएंगे।
CGBSE 12th Result 2023: ये हैं छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की टॉपर्स
विधि भोसले : 98.20 प्रतिशत
विवेक अग्रवाल : 97.40 प्रतिशत
रितेश कुमार : 96.80 प्रतिशत
न्यासा देवांगन : 96.60 प्रतिशत
रेशम खत्री : 96.60 प्रतिशत
संस्कार देवांगन : 96.60 प्रतिशत
CGBSE 10th Toppers List 2023: ये हैं छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं के टॉपर
राहुल यादव : 98.83%
सिकंदर यादव : 98.67 %
पिंकी यादव : 98.17 %
सूरज पेनक्रा : 98.17 %
अदिति भगत : 98.17 %
रिया हलदर : 98 %
भूपेंद्र : 98 %
CGBSE 10th Result 2023 LIVE Updates: 10वीं में 1 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हासिल की फर्स्ट डिवीजन
कक्षा 10 की परीक्षा में 1,09,903 छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, 1,19,901 छात्र द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए, जबकि 17,914 छात्र तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं।
CGBSE Board Result 2023: दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
लड़कियों ने 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
CGBSE 12th Toppers List 2023: 12वींं में विधि ने किया टॉप
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा में विधि ने टॉप किया था।
CGBSE 10th, 12th Result 2023: इन डायरेक्ट लिंक की मदद से देखें रिजल्ट
CGBSE 12th Result 2023: 12वीं कक्षा में ऐसा रहा रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में 12वीं कक्षा में 75.05 फीसदी रहा है।
10वीं का ऐसा रहा रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड में 10वीं का रिजल्ट 79.96 प्रतिशत रहा है।
CGBSE Board Result 2023: खत्म हुआ इंतजार
बस इंतजार खत्म होने वाला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ देर में शुरू होने वाली है और उसके बाद नतीजों का एलान कर दिया जाएगा।
CGBSE 10 Toppers List 2023: पिछले साल सुमन ने किया था टॉप
सुमन पटेल ने 592 अंक हासिल कर छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं कक्षा में टॉप किया था।
CGBSE 10th, 12th Topper List 2023: जारी होगी टॉपर लिस्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट जारी करने के साथ-साथ पास प्रतिशत और टॉपर लिस्ट भी जारी करेगा।
CGBSE Result: पिछले दो सालों में ऐसा रहा है 12वीं का रिजल्ट
वर्ष 2022 – 79.30 प्रतिशत
वर्ष 2021 – 97.43 प्रतिशत
cgbse.nic.in, results.cg.nic.in पर नतीजे कुछ देर में
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट से, जो छात्र-छात्राएं संतुष्ट नहीं होंगे, वे रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जो असफल होंगे वे सुधार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CGBSE 10th Result 2023: SMS से चेक करें परिणाम
कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए सीजी बोर्ड परिणाम SMS से चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने फोन के मैसेज बॉक्स में लिखना होगा CG10<स्पेस>रोल नंबर और इसे मैसेज को 56263 पर एंटर करना होगा।
CGBSE Board Results 2023: रिजल्ट जारी होने में नहीं बचा अब समय
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट जारी होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। थोड़ी देर में नतीजे जारी होने वाले हैं। यह भी पढ़ें: CGBSE 10th,12th Result 2023: छत्तीसगढ़ बोर्ड मैट्रिक, इंटर के नतीजे आज cgbse.nic.in पर होंगे घोषित
CGBSE 10th Result 2023: पिछले साल ऐसा रहा था छत्तीसगढ़ बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट
पिछले साल मैट्रिक परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 74.23% दर्ज किया गया है। वहीं, 10वीं कक्षा में 3,80,27 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 3,77,667 रेग्यूलर और 2,360 प्राइवेट छात्र-छात्राएं थे।
Chhattisgarh Board 10th, 12th Result चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं। अब कक्षा 10 या कक्षा 12 के लिए सीजीबीएसई परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें। अब क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट ले लें
CGBSE Board 2023: इन तारीखों में हुई थी परीक्षाएं
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा 12वीं परीक्षाएं 1 मार्च से 31 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की थीं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा 10वीं परीक्षाएं 2 मार्च से 24 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की थीं।
CGBSE 10th 12th Results 2023: इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देखें रिजल्ट
इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे नतीजे
results.cg.nic.in
cgbse.nic.in.
जागरण जोश डॉट कॉम पर भी देख सकते हैं नतीजे
CGBSE 10th, 12th Results 2023: रिजल्ट के साथ होगी टॉपर्स की घोषणा
सीजीबीएसई 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा के विज्ञान, कला और वाणिज्य वर्ग के कुल टॉपर्स के नामों की घोषणा परिणामों के साथ करेगा।