Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CGBSE Result 2023: घोषित हुआ छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट, लिंक results.cg.nic.in पर एक्टिव

CGBSE Result 2023 Date छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (सीजीबीएसई) रायपुर द्वारा हाई स्कूल (कक्षा 10) और हायर सेकेंड्री (कक्षा 12) की वार्षिक परीक्षाओं के लिए परीक्षाफल की घोषणा आज 10 मई को कर दी गई है। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2023 लिंक एक्टिव है।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Wed, 10 May 2023 12:48 PM (IST)
Hero Image
CGBSE Result 2023 Date: परिणाम देखने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट, results.cg.nic.in पर एक्टिव है।

CGBSE Result 2023 Date: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे 6.5 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (सीजीबीएसई), रायपुर द्वारा हाई स्कूल (कक्षा 10) और हायर सेकेंड्री (कक्षा 12) की वार्षिक परीक्षाओं के लिए परीक्षाफल की घोषणा आज, 10 मई 2023 को कर दी गई है। बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज दोपहर 12 बजे की गई। सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ 10वीं रिजल्ट 2023 और छत्तीसगढ़ 12वीं रिजल्ट 2023 डेट, टाइम का औपचारिक एलान एक रिजल्ट नोटिस के माध्यम से किया गया था। इस छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2023 नोटिफिकेशन को मंगलवार, 9 मई को जारी किया गया था।

लेटेस्ट अपडेट के लिए पढ़ें - LIVE CGBSE 10th, 12th Result 2023 Updates: छत्तीसगढ़ बोर्ड के नतीजे आज होंगे घोषित, दोपहर 12 बजे लिंक results.cg.nic.in पर

CGBSE Result 2023: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट results.cg.nic.in पर

छत्तीसगढ़ बोर्ड से सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 को लेकर मिले अपडेट के मुताबिक हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री परीक्षाफल की निर्धारित तिथि व समय पर घोषणा के बाद परिणाम और अंक-तालिका देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, results.cg.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपने रोल नंबर को भरकर सबमिट करके अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक देख सकते हैं। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 की तैयारियां पूरी हैं और दोनों ही कक्षाओं के मार्क्स वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 31 मार्च तक किया गया था। इस बार की दसवीं की परीक्षाओं के लिए 3,37,293 छात्र-छात्राएं और बारहवीं के लिए 3,27,935 स्टूडेंट्स ने फॉर्म भरे थे। परीक्षाओं के आयोजन के बाद इन परीक्षार्थियों की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य समय पर पूरी कर लिया गया।