Move to Jagran APP

CGPSC Civil Judge Mains 2023 Result: घोषित हुआ छत्तीसगढ़ सिविल जज मुख्य परीक्षा परिणाम, ऐसे देखें

सीजीपीएससी सिविल जज प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन साल 2023 में सितंबर में किया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन 25 अगस्त को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक कंडक्ट कराई गई थी। इसके बाद अब नतीजो का एलान कर दिया गया है। सीजीपीएससी इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 49 रिक्तियों पदों पर नियुक्तियां करेगा।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Wed, 09 Oct 2024 04:43 PM (IST)
Hero Image
छत्तीसगढ़ सिविल जज मुख्य परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। (Image-freepik)

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPS) ने सिविल जज मुख्य परीक्षा परिणाम 2023 जारी कर दिया है। सीजीपीएससी ने नतीजो का एलान आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर किया है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले राउंड में शामिल होना होगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक करें नतीजे 

CGPSC Civil Judge Mains 2023 Result: 151 उम्मीदवार हुए चयनित 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, साक्षात्कार राउंड के लिए कुल 151 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। बता दें कि सीजीपीएससी सिविल जज प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन साल 2023 में सितंबर में किया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन 25 अगस्त को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक कंडक्ट कराई गई थी। इसके बाद अब नतीजो का एलान कर दिया गया है। सीजीपीएससी इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 49 रिक्तियों पदों पर नियुक्तियां करेगा। इंटरव्यू का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल  पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें इस संबंध में अपडेट मिल सके। इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए भी उम्मीदवार वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं।  

CGPSC Civil Judge Mains 2023 Result: छत्तीसगढ़  सिविल जज मुख्य परीक्षा परिणाम ऐसे करें चेक 

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं। होमपेज पर सिविल जज मेंस रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें। परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। परिणाम जांचें और डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें। 

यह भी पढ़ें: RPSC RA Recruitment 2024: राजस्थान रिसर्च असिस्टेंट भर्ती नोटिफिकेशन जारी, अगले सप्ताह से करें आवेदन