Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chhattisgarh All Districts List: गठन के बाद से 17 नए जिले हुए स्थापित, यहां पाएं छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की सूची

Chhattisgarh All Districts List छत्तीसगढ़ राज्य का गठन मध्य प्रदेश के 30 प्रतिशत हिस्से को विभाजित कर किया गया था। इस राज्य की स्थापना के समय इसमें 16 जिले थे जो वर्तमान समय में बढ़कर 33 हो गए हैं। यह सभी 33 जनपद 5 संभागों के अंतर्गत शामिल किये गए हैं। आप यहां से छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों एवं संभागों की सूची प्राप्त कर सकते हैं।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Mon, 21 Aug 2023 03:54 PM (IST)
Hero Image
Chhattisgarh All Districts List: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं संभागों की सूची यहां से प्राप्त करें।

Chhattisgarh All Districts List: छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश के विभाजन से किया गया था। मध्य प्रदेश राज्य पुनर्गठन नियम के अंतर्गत मध्य प्रदेश के 30 प्रतिशत भाग का विभाजन कर छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया गया था। राज्य को स्थापित करने के समय इसमें 16 जिलों को शामिल किया गया था। इसके बाद समय-समय पर जरूरत के अनुसार राज्य सरकार की ओर से अब तक 17 नए जिलों का गठन किया जा चुका है। वर्तमान समय में इस राज्य में कुल 33 जिले हो गए हैं। इन सभी 33 जनपदों को कुल 5 संभागों में विभाजित किया गया है।

Chhattisgarh All Districts List 2023: ये रही छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की सूची

छत्तीसगढ़ में वर्तमान समय में कुल 33 जनपद हैं। सभी जनपदों के नाम निम्नलिखित हैं-

बालोद कांकेर
कोंडागांव जांजगीर चांपा
बलोदा बाजार बलरामपुर
बस्तर दंतेवाड़ा
बेमेतरा बिलासपुर
धमतरी दुर्ग
गरियाबंद जशपुर
कबीरधाम कोरिया
महासमुंद मुंगेली
नारायणपुर रायगढ़
रायपुर राजनांदगांव
सुकमा सूरजपुर
सरगुजा गोरेला पेंड्रा मरवाही
सारंगढ़ मोहला मानपुर चौकी
मनेन्द्रगढ़–चिरिमिरी- भरतपुर सक्ति
कोरबा बीजापुर
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई -

कब हुआ किन जिलों का गठन

छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना 16 जिलों के साथ की गयी थी। इसके बाद 1 मई 2007 को 2 नए जिलों का गठन किया गया। इसके लगभग 5 साल बाद 1 जनवरी 1012 को इस राज्य में फिर से 9 जिले बनाये गए जिसके बाद इनकी संख्या 27 हो गयी। इसके बाद सितंबर 2022 में राज्य सरकार के द्वारा 5 नए जिलों का गठन किया गया जिसके बाद इनकी कुल संख्या 33 पहुंच गयी।

यह भी पढ़ें- Jharkhand All Districts List 2023: जानें झारखंड के सभी जिलों के नाम, 5 मंडलों में विभाजित हैं सभी 24 जनपद

5 संभागों में हैं विभाजित

छत्तीसगढ़ के सभी 33 जनपद 5 संभागों के अंतर्गत विभाजित किये गए हैं। ये पांच संभाग- बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग हैं। संभागों के अनुसार जिलों की सूची यहां से देख सकते हैं।

  • सरगुजा संभाग के अंतर्गत 6 जिले बलरामपुर - रामानुजगंज, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़ - चिरमिरी, सूरजपुर, सरगुजा आते हैं।
  • बिलासपुर संभाग के तहत बिलासपुर, गौरेल्ला - पेंड्रा - मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, सक्ति, सारंगढ़- बिलाईगढ़ आते हैं।
  • दुर्ग संभाग के अंतर्गत बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम, खैरागढ़ - छुई खदान - गंडई, मोहला - मानपुर चौकी, राजनांदगांव को शामिल किया गया है।
  • रायपुर संभाग के तहत रायपुर, बलौदा - बाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद आते हैं।
  • बस्तर संभाग के तहत बस्तर, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कांकेर जिलों को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें- MP Districts List: मध्य प्रदेश में नए जिले का हुआ गठन, यहां से पाएं एमपी के सभी जिलों की लिस्ट