Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chhattisgarh Board 10th, 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे घोषित, इन वेबसाइट पर करें चेक

Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2022 छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। नतीजों की घोषणा आधिकारिक तौर पर राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा की गई है।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Sat, 14 May 2022 12:28 PM (IST)
Hero Image
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट, cgbse.nic.in पर एक्टिव किया गया है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Chhattisgarh Board 10th, 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री कक्षाओं के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 को शिक्षा मंत्री द्वारा मण्डल के कार्यालय में किया गया। आधिकारिक तौर पर छत्तीगसगढ़ बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद परीक्षाओं में सम्मिलित हुए लाखों छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट, रिजल्ट पोर्टल और जागरणजोश डॉट कॉम पर देख सकते हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स को अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) रिजल्ट पेज पर भरने होंगे।

Chhattisgarh Board 10th, 12th Result 2022: इन वेबसाइट और SMS से देखें रिजल्ट

स्टूडेंट्स को ध्यान देना चहिए कि छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, cgbse.nic.in पर एक्टिव किया गया है। इस लिंक पर क्लिक करके या सीधे छत्तीसगढ़ राज्य के रिजल्ट पोर्टल, results.cg.nic.in पर सीधे विजिट करके परीक्षार्थी अपना परिणाम देख सकते हैं। इनके अतरिक्त, छात्र-छात्राएं अपना परिणाम जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर चेक कर पाएंग, जिसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 – जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 – जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 – जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

दूसरी तरफ, SMS से छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल के मैजेस में CG10<स्पेस>ROLLNUMBER टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। इसी प्रकार, SMS से छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल के मैजेस में CG12<स्पेस>ROLLNUMBER टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। इसके बाद छात्रों को अपना परिणाम मोबाइल पर SMS के माध्यम से प्राप्त होगा।

14 मई को दोपहर 12 बजे जारी होने की थी घोषणा

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए शनिवार, 14 मई 2022 का दिन महत्वपूर्ण है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा वर्ष 2021-22 के दौरान हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री कक्षाओं के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा शनिवार को दोपहर 12 बजे की जाएगी। छत्तीसगढ़ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. आलोक शुक्ला ने जानकारी साझा करते हुए हुए बताया कि हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा राज्य सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा मण्डल के कार्यालय में की जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर छत्तीसगढ़ ने हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन मार्च-अप्रैल के दौरान किया था।