Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CISCE बोर्ड ने 12वीं कक्षा की रसायन विज्ञान परीक्षा को किया स्थगित, अब 21 मार्च को होगा पेपर-1

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से रसायन विज्ञान पेपर 1 (थ्योरी) का आयोजन आज यानी 26 फरवरी 2024 को किया जाना था जिसे अप्रत्याशित परिस्थितियों के चलते स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही बोर्ड की ओर से एग्जाम की नयी तिथि की घोषणा भी की गयी है जिसके अनुसार अब परीक्षा 21 मार्च 2024 को संपन्न करवाई जाएगी।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Mon, 26 Feb 2024 03:59 PM (IST)
Hero Image
CISCE Board Exam 2024: कक्षा 12वीं केमिस्ट्री (थ्योरी) पेपर हुआ स्थगित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में भाग ले रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। CISCE ने कक्षा 12वीं के रसायन विज्ञान विषय के पेपर को अप्रत्याशित परिस्थितियों का हवाला देते हुए स्थगित करने का फैसला किया है। इसकी जानकारी सीआईएससीई ने सोमवार यानी आज साझा की है। आपको बता दें कि पहले केमिस्ट्री विषय के पेपर का आयोजन 26 फरवरी 2024 को करवाया जाना था।

उप सचिव संगीता भाटिया की ओर से दिया गया बयान

सीआईएससीई की उप सचिव संगीता भाटिया ने स्कूल प्राचार्यों को भेजे एक पत्र में कहा है कि आईएससी वर्ष 2024 रसायन विज्ञान पेपर 1 (थ्योरी) परीक्षा को अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण स्थगित कर दिया गया है। पेपर गुरुवार, 21 मार्च, दोपहर 2 बजे के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।" परीक्षा स्थगित करने के सटीक कारणों के बारे में पूछे गए सवालों पर बोर्ड की ओर से कोई जवाब नहीं आया।

12 फरवरी से शुरू हुई थीं परीक्षाएं

आपको बता दें कि सीआईएससीई की ओर से ISC की परीक्षाएं 12 फरवरी 2024 से शुरू की गयी थीं। 12वीं कक्षा का अंतिम पेपर 3 अप्रैल 2024 को आयोजित किया जायेगा। इसी टाइम टेबल के अनुसार 26 फरवरी को रसायन विज्ञान (थ्योरी) विषय का पेपर आयोजित किया जाना था जिसे स्थगित करके अब 21 मार्च 2024 को कराये जाने का फैसला लिया गया है।

एग्जाम संपन्न होने के बाद घोषित होगा परिणाम

CISCE बोर्ड की ओर से परीक्षाएं संपन्न होने के बाद कॉपियों का मूल्यांकन किया जायेगा। मूल्यांकन के लगभग 2 माह के बाद बोर्ड की ओर से छात्रों का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। एग्जाम से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं या टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Board Exam Tips: बोर्ड परीक्षा के प्रेशर को खुद पर न होने दें हावी, रिवीजन पर दें ध्यान