Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CLAT 2022: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट फॉर्म में करेक्शन का आज आखिरी मौका, जल्द करें सुधार

CLAT 2022 उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि CLAT 2022 के लिए नए पंजीकरण अब स्वीकार नहीं किए जाएंगे। CLAT 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 09 मई 2022 को ही बंद कर दी गई थी। वहीं आज यानी कि 11 मई 2022 को करेक्शन विंडो बंद हो जाएगी।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Wed, 11 May 2022 01:08 PM (IST)
Hero Image
CLAT 2022: क्लैट फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो आज बंद हो रही है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CLAT 2022: क्लैट फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो आज बंद हो रही है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (Consortium of National Law Universities, NLUs) 11 मई, 2022 को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) के लिए लिंक को डीएक्टिवेट कर देगा। ऐसे में जो भी उम्मीदवार, इस आवेदन पत्र में करेक्शन करना चाहते हैं, वे फटाफट कर दें, क्योंकि इसके बाद उन्हें दूसरा मौका नहीं मिलेगा। इसलिए आज (रात 11:59 बजे) से पहले आवेदन कर दें। करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर लॉगइन करना होगा। इसके अलावा, स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं।  

CLAT application form 2022: क्लैट एप्लीकेशन फॉर्म में ऐसे करें सुधार

क्लैट एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।इसके बाद, खुद को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें। अब एडिट एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, आवेदन पत्र में आवश्यक परिवर्तन करें। इसके बाद, वरीयता क्रम में परीक्षा केंद्रों का चयन करें। आवेदन पत्र जमा करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

19 जून को होगी परीक्षा 

उम्मीदवारर इस बात का ध्यान रखें कि CLAT 2022 के लिए नए पंजीकरण अब स्वीकार नहीं किए जाएंगे। CLAT 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 09 मई, 2022 को ही बंद कर दी गई थी। वहीं आज यानी कि 11 मई, 2022 को करेक्शन विंडो बंद हो जाएगी।  बता दें कि CLAT परीक्षा 19 जून, 2022 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

बता दें कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली एकमात्र NLU है, जो CLAT 2022 के स्कोर को स्वीकार नहीं करता है। इसलिए, जो उम्मीदवार NLU दिल्ली द्वारा प्रस्तावित बीए एलएलबी, एलएलएम या पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें अखिल भारतीय कानून प्रवेश परीक्षा ( All India Law Entrance Test, AILET) 2022 के लिए अलग से आवेदन करना चाहिए। AILET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मई को बंद हो जाएंगे। वहीं यह प्रवेश परीक्षा 26 जून, 2022 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।