Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RBSE 5th, 8th Result 2022: राजस्थान 5वीं और 8वीं के नतीजे घोषित, इन डायरेक्ट लिंक से करें चेक

RBSE 5th 8th Result 2022 राजस्थान कक्षा 5 और कक्षा 8 के 27 लाख छात्र-छात्राओं के परीक्षाफल देखने के लिए लिंक 8 जून 2022 को एक्टिव कर दिए गए हैं। पैरेंट्स नीचे दिए गए लिंक से परिणाम निर्धारित समय पर देख सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Thu, 09 Jun 2022 08:24 AM (IST)
Hero Image
आरबीएसई 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2022 लिंक आधिकारिक वेबसाइट, rajshaladarpan.nic.in के साथ-साथ रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर एक्टिव किए गए।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RBSE 5th, 8th Result 2022 DIRECT LINKS: राजस्थान 5वीं रिजल्ट 2022 और राजस्थान 8वीं रिजल्ट 2022 देखने के लिए लिंक एक्टिव कर दिए गए हैं। परिणामों की घोषणा बुधवार, 8 जून2022 को दोपहर 1 बजे की गई। ऐसे में राजस्थान 5वीं रिजल्ट 2022 और राजस्थान 8वीं रिजल्ट 2022 को लेकर स्टूडेंट्स और पैरेंट्स का इंतजार समाप्त हो गया है। इसके साथ ही परिणाम देखने के लिंक आधिकारिक वेबसाइट, rajshaladarpan.nic.in पर एक्टिव किया गया। पैरेंट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से नतीजे देख सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड से पांचवीं और आठवीं की कक्षाओं की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 27 लाख छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। राजस्थान राज्य के शासकीय और निजी स्कूलों में वर्ष 2021-22 दौरान 5वीं और 8वीं कक्षाओं के लिए आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा, बीकानेर द्वारा आज, 8 जून 2022 को की जाएगी। राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री डॉ. बुलाकी दास कल्ला द्वारा मंगलवार, 7 जून 2022 को दी गई जानकारी के मुताबिक आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2022 और आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा बुधवार को सुबह 11.30 बजे की जाएगी। इसके साथ ही, शिक्षा मंत्री ने कक्षा 8 के 12.63 लाख और कक्षा 5 के 14.53 लाख छात्र-छात्राओं को शुभकानाएं दीं।

RBSE 5th, 8th Result 2022: इन वेबसाइट्स पर देखें 5वीं और 8वीं रिजल्ट

ऐसे सभी पैरेंट्स जिनके बच्चे राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 और कक्षा 8 की इस साल आयोजित परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपने बच्चों के परिणाम पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा, बीकानेर की वेबसाइट, education.rajasthan.gov.in और rajshaladarpan.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, पैरेंट्स आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2022 और आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2022 को राजस्थान राज्य के रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

RBSE 5th, 8th Result 2022: इन स्टेप में करें चेक

आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2022 और आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2022 को चेक करने के लिए पैरेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट या रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करना होगा। इसके बाद एक्टिव किए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर पैरेंट्स को बच्चे के विवरण (रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद पैरेंट्स कक्षा 5 और कक्षा 8 के परिणाम व विषयवार प्राप्तांक स्क्रीन पर देख सकेंगे। परिणाम का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी सेव कर लेनी चाहिए। हालांक, स्टूडेंट्स को उनका मार्कशीट स्कूलों द्वारा बाद में जारी की जाएगी।