Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CSBC Bihar Constable Exam Dates 2023: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा शेड्यूल कब होगा जारी, ये रही अपडेट

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 (Bihar Police Constable Exam 2023) के लिए CSBC की ओर से रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल जल्द ही जारी किया जा सकता है। विभाग की ओर से परीक्षा तारीखों की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट एवं न्यूज पेपर पर दी जाएगी। एग्जाम से कुछ दिन पूर्व इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Sun, 17 Dec 2023 11:03 AM (IST)
Hero Image
CSBC Bihar Constable Exam Dates 2023 की घोषणा जल्द की जाएगी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए लेटेस्ट अपडेट है। सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) की ओर से कॉन्स्टेबल पदों के लिए नयी एग्जाम डेट्स घोषित किये जाने की संभावना है। हालांकि विभाग की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गयी गयी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डेट्स का एलान इस महीने के अंतिम सप्ताह में किया जा सकता है। परीक्षा तारीखों का एलान CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी कर एवं दैनिक अखबार के माध्यम से किया जाएगा।

CSBC Bihar Constable Exam Dates 2023: एक बार कैंसल हो चुका है एग्जाम

इस भर्ती के लिए पहले परीक्षा का आयोजन 1, 7 और 15 अक्टूबर 2023 को किया जाना था जिसे नकल और गड़बड़ी के चलते रद्द रद्द कर दिया गया था। इसके बाद से इस भर्ती में भाग ले रहे अभ्यर्थियों को नयी एग्जाम डेट्स जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही समाप्त हो सकता है।

CSBC Bihar Police Constable Exam 2023: एग्जाम से पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नयी एग्जाम डेट्स घोषित होने के बाद परीक्षा से कुछ दिन पहले उम्मीदवारों के लिए दोबारा से नयी एग्जाम डेट्स के अनुसार एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र जारी होते ही अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मांगी गयी जानकारी दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

एग्जाम संपन्न होने के बाद जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे भर्ती के अलगे चरण पीईटी/ पीएसटी/ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि प्रक्रिया के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर तैनात किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 21391 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।

यह भी पढ़ें- UKPSC Recruitment 2024: उत्तराखंड डेरी एवं गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहां से करें अप्लाई