Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CSIR NET City Intimation Slip: सीएसआईआर नेट एग्जाम सिटी स्लिप जारी, csirnet.nta.ac.in पर करें डाउनलोड

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 एग्जाम के लिए उम्मीदवारों की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गयी है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मांगी गयी डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं और अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं। सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 26 27 एवं 28 दिसंबर 2023 को तय केंद्रों पर किया जाएगा।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Wed, 20 Dec 2023 12:57 PM (IST)
Hero Image
CSIR NET City Intimation Slip 2023 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 सेशन की परीक्षा का आयोजन 26, 27 एवं 28 दिसंबर 2023 को किया जाना है। जो भी उम्मीदवार इस एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं उनके लिए अब परीक्षा शहर की जानकारी (CSIR NET City Intimation 2023 Out) जारी कर दी गयी है। अभ्यर्थी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के बाद अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जारी की गयी है। आप इसे वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक पर क्लिक करके मांगी गयी डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।

CSIR NET City Intimation 2023: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

  • सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Joint CSIR-UGC NET City Intimation open (Click Here) लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट करना है।
  • जानकारी सबमिट करते ही एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे सेव या डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आप एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से अपनी यात्रा को उसी अनुसार सुनिश्चित कर सकते हैं।

CSIR NET City Intimation 2023 Download Direct Link 

CSIR NET Admit Card: इसी सप्ताह जारी होंगे एडमिट कार्ड

एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड इसी सप्ताह जारी कर दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र जारी होते ही अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से इसे वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम के समय अभ्यर्थी एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

सीएसआईआर नेट एग्जाम का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) से किया जायेगा और प्रश्न पत्र में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 180 मिनट यानी कि कुल 3 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- LIVE UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस की सबसे बड़ी भर्ती, 60 हजार सिपाही पदों की अधिसूचना जल्द