Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CSIR UGC NET 2023 Admit Card: सीएसआईआर नेट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम दिसंबर 2023 का आयोजन निर्धारित परीक्षा सेंटर्स पर 26 27 एवं 28 दिसंबर 2023 किया जाना है। एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जारी किये जा सकते हैं। प्रवेश पत्र जारी होते ही अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Mon, 18 Dec 2023 06:20 PM (IST)
Hero Image
CSIR UGC NET 2023 Admit Card यहां से कर सकते हैं डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2023 का आयोजन 26, 27 एवं 28 दिसंबर 2023 को प्रस्तावित है। जिन उम्मीदवारों ने इस एग्जाम में भाग लेने के लिए आवेदन किया था उनको अब एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही समाप्त होने वाला है। एडमिट कार्ड जल्द ही सीएसआईआर नेट की ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जारी किये जाएंगे।

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको मांगी गयी डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।

CSIR-UGC NET December 2023 Admit Card: इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। आपकी सहूलियत के लिए हम यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से संबंधित स्टेप्स बता रहे हैं जिनको फॉलो करके आप आसानी से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

  • सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको नए पेज पर मांगी गयी जानकारी (एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ/ पासवर्ड) दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
  • लॉग इन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

CSIR UGC NET 2023: एग्जाम पैटर्न

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) प्रकार का होगा जिसमें उम्मीदवारों से ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 180 मिनट यानी कि 3 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।

अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी एग्जाम सेंटर पर जाएं तो प्रवेश पत्र और एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी और आप परीक्षा देने से वंचित हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- IGNOU BEd Admission 2024: इग्नू बीएड एंट्रेस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई