Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CTET 2023 Result: इस तारीख को घोषित हो सकता है सीटीईटी परिणाम, ctet.nic.in पर कर पाएंगे चेक

CTET 2023 Result केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त 2023 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर किया था। इसके बाद परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की 15 सितंबर 2023 को जारी की गई थी। इसके बाद कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्शन उठाने के लिए 18 सितंबर 2023 तक का समय दिया गया था। अब यह समय सीमा भी समाप्त हो चुकी है।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Fri, 22 Sep 2023 03:29 PM (IST)
Hero Image
CTET Result 2023: सीटीईटी रिजल्ट अब जल्द ही जारी होने की संभावना है।

एजुकेशन डेस्क। CTET Result 2023: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम जल्द जारी किए जाएंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई जल्द ही सीटीईटी पेपर 1 और पेर 2 के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी करेगा। इस संबंध में जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, नतीजे इसी महीने के अंत में घोषित होने हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत तक यानी कि 24 सितंबर, 2023, रविवार को जारी हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में बोर्ड की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए कैंडिडेट्स सही डेट की जांच करने के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर विजिट करते रहें। 

CTET Result 2023: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए इस इस दिन जारी हुई थी आंसर-की 

 सीबीएसई ने सीटीईटी की प्रोविजनल आंसर-की 15 सितंबर, 2023 को जारी कर दी थी। अस्थायी उत्तरकुंजी के लिए उम्मीदवारों से 18 सितंबर रात 11:59 बजे तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। वहीं, अब परिणाम जल्द घोषित होने के आसार है। नतीजों के साथ-साथ फाइनल आंसर-की भी रिलीज की जाएगी। रिजल्ट की जांच करने के लिए उम्मीदवार चाहें तो नीचे 

CBSE CTET Result 2023: सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

सीटीईटी रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट--ctet.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, सामने आए होमपेज पर CTET रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। अब भविष्य के संदर्भों के लिए पेज सबमिट करें और सहेजें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त, 2023 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर किया था। इस एग्जाम के लिए मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 29 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें: Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2023: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट कब होगा जारी, जानें यहां