Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CTET Answer Key 2023: कभी भी जारी हो सकती है सीटीईटी आंसर की, ctet.nic.in पर कर सकेंगे डाउनलोड

CTET 2023 Answer Key सीबीएसई की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2023 के लिए प्रोविजनल आंसर की आज जारी की जा सकती है। आंसर की जारी होते ही आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर या इस पेज से डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तर कुंजी में दिए किसी उत्तर से संतुष्ट न होने पर अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में उस पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Mon, 28 Aug 2023 12:30 PM (IST)
Hero Image
CTET Answer Key 2023 आज हो सकती है जारी, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड।

CTET Answer Key 2023: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2023 का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 20 अगस्त 2023 को किया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद सीबीएसई की ओर से परीक्षार्थियों के लिए आंसर की जारी की जानी है। प्रोविजनल आंसर की सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर ऑनलाइन माध्यम से आज जारी किये जाने की संभावना है। इसके अलावा पिछले पैटर्न को देखें तो आंसर की परीक्षा के एक सप्ताह में घोषित की जाती है जिससे अनुमान है कि उत्तर कुंजी आज यानी 28 अगस्त को जारी हो सकती है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से इस बारे में कोई भी जानकारी आते ही इस पेज पर अपडेट कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें - CTET July 2023: CBSE आज जारी कर सकता हैं केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के Answer Key, लिंक ctet.nic.in पर

CTET 2023 Answer Key: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रोविजनल आंसर की

  • सीबीएसई प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले ctet.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर उत्तर कुंजी जारी होने पर उसका लिंक एक्टिवेट हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपको नए पेज पर मांगी गयी डिटेल्स (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
  • आंसर की स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

उत्तर कुंजी के माध्यम से अभ्यर्थी अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अगर वे इसमें दिए गए किसी भी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो निर्धारित तिथियों में उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति लेने के लिए विंडो सीबीएसई की ओर से आंसर की जारी होने के साथ ही ओपन कर दी जाएगी।

CTET 2023 Result: कब घोषित होगा रिजल्ट

सीटीईटी 2023 आंसर की के विश्लेषण के बाद सीबीएसई की ओर से रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से सितंबर 2023 माह में घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अगले दो महीने तक सीटीईटी मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें कि सीटीईटी जुलाई 2023 एग्जाम के लिए 29 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।