Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CUET 2022: कुछ घंटे में बंद हो जाएंगे कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन, जल्द करें अप्लाई

CUET 2022 कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (Common University Entrance Test CUET UG 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया को हाल ही में बढ़ाया गया था। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 27 मई 2022 को परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तीन दिनों के लिए बढ़ा दी थी।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Tue, 31 May 2022 02:10 PM (IST)
Hero Image
CUET 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (Common University Entrance Test, CUET UG 2022) की लास्ट डेट आज है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CUET 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (Common University Entrance Test, CUET UG 2022) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कुछ घंटों में समाप्त होने वाली है। अब ऐसे में जो भी छात्र-छात्राएं इस टेस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द कर दें, क्योंकि स्टूडेंट्स ध्यान दें कि रात 9 बजे के बाद उन्हें CUET 2022 रजिस्ट्रेशन के लिए मौका नहीं दिया जाएगा। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर आवेदन करना होगा। इसके अलावा, स्टूडेंट्स ध्यान दें कि नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी आवेदन किया जा सकता है।

CUET 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के रजिस्ट्रेशन के लिए ऐसे करें आवेदन

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'रजिस्टर'। इसके बाद, रजिस्टर करने के लिए अपनी संपर्क जानकारी दर्ज करें और फिर जेनरेट किए गए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें। अब आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और अपेक्षित शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद, आपका CUET UG 2022 आवेदन फॉर्म भरना होगा। अब इसे जमा करें और जरूरत पड़ने पर इसकी एक प्रति प्रिंट करना न भूलें।

CUET 2022 जुलाई, 2022 के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। NTA द्वारा बहुत जल्द ही परीक्षा तिथियों की घोषणा करने की उम्मीद है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड पर अपडेट जारी कर सकती है, क्योंकि आज यानी कि 31 मई, 2022 को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पूरी संभावना है कि जल्द ही डिटेल्ड शेड्यूल जारी हो। 

13 भाषाओं में होगी परीक्षा 

NTA CUET 2022 परीक्षा का आयोजन अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया और पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में CUET 2022 आयोजित करेगी।