Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CUET 2022: एनटीए ने सीयूईटी के संबंध में जारी किया यह महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन, छात्र पढ़ें अपडेट

CUET 2022 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET 2022 परीक्षा के संबंध में नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। NTA की ओर से किए गए यह सभी बदलाव ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर मौजूद है। ऐसे में स्टूडेंट्स यह सभी अपडेट्स देख सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Wed, 20 Apr 2022 05:00 PM (IST)
Hero Image
CUET 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET 2022 परीक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CUET 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET 2022 परीक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। एनटीए की ओर से जारी ताजा जानकारी के अनुसार, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (Common University Entrance Test, CUET 2022) के इंफॉर्मेशन बुलेटिन में बदलाव किया गया है। इसके तहत, सीयूईटी मार्किंग स्कीम के साथ-साथ स्कोर सेक्शन में परिर्वतन किया गया है। पहले जारी इंफॉर्मेशन बुलेटिन में, यह कहा गया था कि अगर CUET 2022 एग्जाम से कोई प्रश्न से हटा दिया जाता है तो एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को इसके लिए 5 अंक दिए जाएंगे। वहीं CUET 2022 के लिए जारी किए गए रिवाइज्ड इंफॉर्मेशन बुलेटिन के अनुसार, अब, अगर कोई प्रश्न गलत पाया जाता है या यदि कोई प्रश्न परीक्षा से हटा दिया जाता है तो ड्रॉप किए गए प्रश्न का प्रयास करने वाले उम्मीदवारों को ही 5 अंक दिए जाएंगे। ऐसे में इस एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले और अब तक अप्लाई कर चुके स्टूडेंट्स आधिकरिक https://cuet.samarth.ac.in/ पर चेक कर सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

बता दें कि CUET 2022 रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मई, 2022 शाम 5 बजे तक है। इसके बाद कोई आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि स्टूडेंट्स समय रहते अप्लाई कर दें।

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के लिए रजिस्ट्रेशन के पहले सप्ताह में 1.27 लाख से अधिक आवेदन आए हैं, जिनमें से आधे से अधिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार से आए। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शिक्षा मंत्रालय के पास उपलब्ध आंकड़े बताते हैं कि बीते 13 अप्रैल की शाम तक, उत्तर प्रदेश के 36,611 स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया है। इसके बाद सीयूईटी 2022-23 के लिए दिल्ली के 23,418 और बिहार के 12,275 छात्र-छात्राओं ने सीयूईटी परीक्षा के लिए आवेदन किया है। वहीं इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशिलय वेबसाइट पर विजिट करना होगा।