Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CUET 2022 Phase 2: सीयूईटी यूजी फेज 2 का पहला स्लॉट खत्म, यहां पढ़िए फुल अपडेट

CUET 2022 Phase 2 देश भर की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में ग्रेजुएशन प्रोगाम में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली सीयूईटी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह पहली बार है जब यूजी प्रोगाम में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम हो रहा है।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Thu, 04 Aug 2022 02:46 PM (IST)
Hero Image
सीयूईटी यूजी फेज 2 का पहला स्लॉट खत्म हो चुका है।

 नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CUET 2022 Phase 2: सीयूईटी यूजी फेज 2 का पहला स्लॉट खत्म हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित हो रही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2022 के दूसरे चरण का आज यानी कि 02 अगस्त को पहले दिन की परीक्षा थी। पहले दिन की परीक्षा दो पालियों में होनी है। इसके तहत पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह सुबह 9 बजे से सवा 12 बजे तक कराई गई थीं। वहीं सेकेंड की शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से 6:45 तक कराई जाएगी। 

CUET 2022 Phase 1 में किस राज्य से कितने स्टूडेंट्स हुए थे शामिल

उत्तर प्रदेश में रजिस्टर्ड 59633 हुए थे। वहीं परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 49915 है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में 26824 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें 19032 स्टूडेंट्स उपस्थित हुए थे। बिहार में 24704 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20840 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसके अलावा, राजस्थान में 20192 ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जबकि 14982 ने उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। हरियाणा में 13931 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जबकि 11236 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

सीयूईटी के पहले चरण में CUET 2022 के लिए कुल 250495 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से 191586 उम्मीदवार शामिल हुए थे। वहीं यह परीक्षा 15 से 20 जुलाई, 2022 तक आयोजित की गई थी।वहीं हाल ही में हुई CUET फेज फर्स्ट की परीक्षा के संबंध में छात्रों और एक्सपर्ट ने मीडिया रिपोर्ट्स में कहा था कि अंग्रेजी का पेपर आसान था और जबकि गणित का पेपर थोड़ा लंबा था। 

CUET PG परीक्षा तिथि भी हो चुकी है घोषित

CUET PG परीक्षा की तारीखों की घोषणा 2 अगस्त, 2022 को की गई थी। NTA यानी कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी CUET 2022 PG परीक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 9, 10 और 11 सितंबर को आयोजित करेगा।