Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CUET PG 2022: सीयूईटी पीजी एग्जाम शेड्यूल रिलीज , यहां जानें शिफ्ट टाइमिंग समेत अन्य अपडेट

CUET PG 2022 कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सीयूईटी पीजी परीक्षा टाइमटेबल रिलीज होने के बाद अब जल्द ही सीयूईटी पीजी प्रवेश पत्र 2022 जारी हो सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Tue, 09 Aug 2022 12:28 PM (IST)
Hero Image
सीयूईटी पीजी परीक्षा की डेटशीट जारी हो चुका है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CUET PG 2022: देश भर की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में सीयूईटी यूजी के बाद अब पीजी परीक्षा भी शुरू होने वाली है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency, NTA) की ओर से पोस्टग्रेजुएशन में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले इस एग्जाम के लिए पूरी डेटशीट अब आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। अब ऐसे में जो, भी कैंडिडेट्स इस एग्जाम में शामिल होने वाले हैं, वे परीक्षा का पूरा टाइमटेबल आधिकारिक पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा 1 सितंबर, 2022 से शुरू होकर 20 सितंबर, 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। इसके अनुसार, पहला चरण सुबह 10 से 12 बजे तक होगा। वहीं सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा 3 बजे से 5 बजे तक कराई जाएगी। CUET प्रवेश परीक्षा की अवधि दो घंटे 120 मिनट की होगी।

सीयूईटी पीजी डेटशीट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

एनटीए ने इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन में कहा है कि,, परीक्षा के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप और प्रवेश पत्र जारी करने की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। बता दें कि पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए CUET प्रवेश परीक्षा देश के 500 शहरों और भारत के बाहर 13 शहरों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी कि सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CUET PG 2022 परीक्षा के पहले एडिशन के लिए 3.57 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

बता दें कि NTA शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के लिए 66 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए CUET PG 2022 परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के संबंध में लेटेस्ट अपडेट के लिए रेग्यूलर NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in, cuet.nta.nic.in पर विजिट करते रहें। इसके अलावा, पीजी परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार cuet-pg@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं।