Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CUET PG 2022: सीयूईटी पीजी फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट आज, cuet.nta.nic.in पर ऐसे करें सुधार

CUET PG 2022 कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (Common University Entrance Test CUET PG 2022 correction) एडमिट कार्ड 26 अगस्त 2022 को जारी होने की उम्मीद है। सटीक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Tue, 23 Aug 2022 02:15 PM (IST)
Hero Image
सीयूईटी पीजी फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट आज है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CUET PG 2022: सीयूईटी पीजी फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट आज है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज, 23 अगस्त, 2022 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (Common University Entrance Test, CUET PG 2022 correction) के लिए सुधार विंडो बंद कर देगा। अब ऐसे में, जिन कैंडिडेट्स को लगता है कि उनके परीक्षा फाॅर्म में कोई गड़बड़ी हो गई है तो वे, आधिकािरक वेसबाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सुधार कर सकते हैं। फॉर्म में बदलाव करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर जाकर अपने अकाउंट्स में लॉग इन करना होगा और उसके बाद बदलाव करना होगा। उम्मीदवार परीक्षा शहर में बदलाव के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को शुल्क जमा करना होगा।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, फॉर्म में सुधार करने की सुविधा 21 अगस्त, 2022 से शुरू हुई थी।उम्मीदवार ध्यान दें कि फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट बीतने के बाद आगे कोई सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी। इसलिए समय रहते एग्जाम में करेक्शन कर दें। वहीं परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी लोगों को सलाह दी जाती है कि वे भरे गए आवेदनों को ध्यान से देखें और उसके अनुरुप बदलाव करें।

CUET PG 2022: सीयूईटी पीजी फॉर्म में करेक्शन के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो 

आधिकारिक सीयूईटी पीजी वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद, होम पेज के अंत तक स्क्रॉल करें और 'उम्मीदवार गतिविधि' अनुभाग के तहत उपलब्ध सुधार विंडो के लिंक पर क्लिक करें। अब आपको एक नई तृतीय पक्ष विंडो पर पुनर्निर्देशित किया जाएगा। लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड को एंट करना होगा। इसके बाद, आवश्यक परिवर्तन करें और आवेदन पत्र को सहेजें। डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें

1 सितंबर से होगी परीक्षा 

सीयूईटी पीजी, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (Common University Entrance Test, CUET PG 2022 correction) 1 सितंबर से 11 सितंबर तक होगी। यह एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगा। परीक्षा हर दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके मुताबिक, सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3.00 से शाम 5.00 बजे तक परीक्षा होगी। वहीं इस परीक्षा के लिए करीब 3.57 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।