Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CUET PG 2023 Admit Card: एनटीए जल्द जारी करेगा सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड, 5 जून से परीक्षा शुरू

CUET PG 2023 Admit Card नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए हॉल टिकट से पहले एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज कर दी गई है। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को लॉगइन करना होगा।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Thu, 01 Jun 2023 04:21 PM (IST)
Hero Image
CUET PG 2023 Admit Card: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे।

 एजुकेशन डेस्क। CUET PG 2023 Admit Card: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी पीजी के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी करेगा। प्रवेश पत्र रिलीज होने के बाद स्टूडेंट्स पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद चेक कर सकते हैं। वहीं, सीयूईटी पीजी 2023 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक  

एनटीए ने इस संंबंध में एक सूचना जारी कर कहा है कि उम्मीदवार ध्यान दें कि यह सीयूईटी (पीजी) 2023 के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। यह है शहर के आवंटन के लिए अग्रिम सूचना है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। सीयूईटी पीजी 2023 का एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।

5 से 12 जून तक चलेगी परीक्षा

NTA यानी कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 5 से 12 जून, 2023 तक CUET PG 2023 परीक्षा आयोजित की जाएगी। एग्जाम सीबीटी मोड में होगा। वहीं, जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज नहीं की है, वे पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी परीक्षा शहर सूची को डाउनलोड कर सकते हैं। 

CUET PG 2023 Admit Card: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड 

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो, “सीयूईटी (पीजी) 23 के लिए सिटी इंटिमेशन” लॉग इन डिटेल्स एंटर करें। अब लॉग इन करने के बाद, शहर सूचना पर्ची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। इसके बाद उसी के माध्यम से जाओ और इसे डाउनलोड करें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें