Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी के अंतिम चरण के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, ये रहा डायरेक्ट लिंक

CUET PG 2023 Admit Card नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी पीजी 2023 के अंतिम चरण के एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अंतिम चरण की परीक्षा का आयोजन 30 जून को 3 शिफ्ट में किया जायेगा। जो उम्मीदवार इसमें शामिल होने वाले हैं वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Wed, 28 Jun 2023 05:38 PM (IST)
Hero Image
CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी के अंतिम चरण के एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी।

CUET PG 2023 Admit Card Out: संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (CUET) पीजी के अंतिम चरण की परीक्षा का आयोजन 30 जून 2023 को किया जाएगा। जो उम्मीदवार अंतिम चरण की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं उनके एडमिट कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं जहां से आप इसे ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा तिथि तक एक्टिवेट रहेगा।

सीयूईटी पीजी 2023 एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक

CUET PG 2023 Admit Card: इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सीयूईटी पीजी 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सर्वप्रथम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको सीयूईटी पीजी 2023 एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • अब आपको मांगी गयी डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा, जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

उम्मीदवार ध्यान रखें कि जब वे परीक्षा केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के आपको परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसी स्थिति एवं आप परीक्षा देने से वंचित हो सकते हैं।

CUET PG 2023: 8 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने किया है पंजीकरण

सीयूएईटी पीजी 2023 में भाग लेने के लिए 8 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। अंतिम चरण की परीक्षा में भी लाखों स्टूडेंट्स भाग लेंगे। परीक्षार्थियों को बता दें की एग्जाम तीन शिफ्ट में आयोजित किया जायेगा और हर शिफ्ट में प्रश्नपत्र हल करने के लिए दो घंटे का समय प्रदान किया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 8:30 से 10:30 तक, दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एवं तीसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3:30 से सायं 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।