Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CUET PG प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, NTA ने डाउनलोड लिंक एक्टिव किया, टेस्ट 11 मार्च से

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूविर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पीजी 2024 के लिए प्रवेश पत्र (CUET PG 2024 Admit Card) बृहस्पतिवार 7 मार्च को जारी करते हुए इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को परीक्षा पोर्टल pgcuet.samarth.ac.in पर एक्टिव कर दिया है। स्टूडेंट्स को अपना अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल भरकर सबमिट करके डाउनलोड कर सकते हैं।

By Rishi Sonwal Edited By: Rishi Sonwal Updated: Fri, 08 Mar 2024 08:54 AM (IST)
Hero Image
CUET PG 2024 Admit Card: परीक्षा का आयोजन 11 से 28 मार्च 2024 तक किया जाना है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीयूईटी पीजी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूविर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पीजी (CUET PG) 2024 में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। एजेंसी द्वारा प्रवेश पत्र (CUET PG 2024 Admit Card) बृहस्पतिवार, 7 मार्च को जारी किए गए। इसके साथ ही NTA ने सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक को भी परीक्षा पोर्टल, pgcuet.samarth.ac.in पर एक्टिव कर दिया है।

CUET PG 2024 Admit Card: इन स्टेप में करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने CUET PG 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपना प्रवेश पत्र (CUET PG Admit Card 2024) डाउनलोड करने के लिए परीक्षा पोर्टल पर विजिट करें और फिर होम पेज पर ही दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड पेज पर जा सकते हैं। इस पेज पर स्टूडेंट्स को अपना अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल भरकर सबमिट करनी होगी। इसके बाद कैंडिडेट्स अपना सीयूईटी पीजी 2024 हॉल टिकट स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।

CUET PG 2024 डाउनलोड लिंक

स्टूडेंट्स को चाहिए कि वे NTA द्वारा जारी किया गया अपना कॉमन यूविर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी प्रवेश पत्र (NTA CUET PG Admit Card 2024) डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए अपने व्यक्तिगत विवरणों (जैसे - नाम, पिता/माता का नाम, जन्म-तिथि, फोटो, आदि) की जांच कर लें। यदि इनमें कोई त्रुटि है तो सुधार के लिए तुरंत NTA की हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

CUET PG 2024 Admit Card: टेस्ट 11 मार्च से

इससे पहले NTA ने CUET PG 2024 के आयोजन की तारीखों का ऐलान किया था। एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार परीक्षा का आयोजन 11 मार्च 2024 से किया जाना है। प्रवेश परीक्षा विभिन्न निर्धारित तिथियों और पालियों में 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी। एनटीए द्वारा परीक्षा का आयोजन CBT (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड में किया जाना है।