Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CUET PG Admit Card 2022: संयुक्त विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 1 सितंबर से

CUET PG Admit Card 2022 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 1 सितंबर से आयोजित किए जाने वाले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूजी) पीजी के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए हैं। उम्मीदवार अपने अप्लीकेशन नंबर जन्म-तिथि से डाउनलोड कर सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Updated: Mon, 29 Aug 2022 09:25 AM (IST)
Hero Image
सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक परीक्षा पोर्टल, cuet.nta.nic.in पर एक्टिव है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CUET PG Admit Card 2022: केंद्रीय व अन्य विश्वविद्यालयों में पीजी स्तर के कोर्सेस में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा सीयूईटी पीजी 2022 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिए हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने पीजी एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन किया है, वे अपना सीयूईटी पीजी 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एनटीए ने पीजी लेवल के लिए सीयूईटी 2022 का आयोजन 1 सितंबर से लेकर 12 सितंबर तक दो-दो घंटे की दो पालियों में आयोजित किए जाने की घोषणा की है, जो कि सुबह 10 बजे और दोपहर 3 बजे शुरू होंगी।

सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक

CUET PG Admit Card 2022: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश

एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2022 को लेकर उम्मीदवारों हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। इनके मुताबिक उम्मीदवारों को अपने सीयूईटी पीजी 2022 एडमिट कार्ड को परीक्षा पोर्टल, cuet.nta.nic.in से ही ऑनलाइन डाउनलोड करने होंगे और किसी भी उम्मीदवार का ऑफलाइन मोड में नहीं भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए अपने सभी व्यक्तिगत विवरणों को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए और किसी भी प्रकार की त्रुटि की स्थिति मं एनटीए से हेल्पलाइन नंबरों - 011 40759000/ 011 69227700 पर फोन करके या जारी की गई ईमेल आइडी cuet-pg@nta.ac.in पर मेल करके सहायता प्राप्त करनी चाहिए। साथ ही, ऑनलाइन डाउनलोड किए गए सीयूईटी पीजी 2022 एडमिट कार्ड का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को अवश्य सेव कर लेनी चाहिए।

सीयूईटी पीजी 2022 के लिए एनटीए द्वारा घोषित परीक्षा योजना के अनुसार प्रश्न-पत्र में बहुविकल्पीय प्रकृति के कुल 100 प्रश्न होंगे और ये पार्ट ए और पार्ट बी में विभाजित होंगे।