Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CUET PG Admit Card 2023: सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा सोमवार से, एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CUET PG Admit Card 2023 उम्मीदवार को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन को एंटर करना होगा। इसके बाद प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Sun, 04 Jun 2023 07:25 AM (IST)
Hero Image
CUET PG Admit Card 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।

 एजुकेशन डेस्क। CUET PG Admit Card 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency, NTA) ने आज 3 जून, 2023 को CUET PG एडमिट कार्ड 2023 आधिकारिक साइट cuet.nta.nic.in पर रिलीज किया है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन को एंटर करना होगा। इसके बाद प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसके अलावा, अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या फिर आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड करें डाउनलोड 

वहीं, इस संबंध में NTA ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इसके मुताबतिक, एडमिट कार्ड, उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है, जिनकी परीक्षाएं 5 जून से 8 जून, 2023 के बीच होनी है। एनटीए 5 जून से 17 जुलाई, 2023 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड के माध्यम से परीक्षा आयोजित करेगा। यह एग्जाम तीन शिफ्ट शिफ्ट होगा। इसके अनुसार, सुबह 08:30 से 10:30 AM बजे और दूसरी शिफ्ट 12:00 दोपहर से 02:00 P.M बजे तक होती है। वहीं तीसरी शिफ्ट में 03:30 से 05:30 बजे तक होगी।

CUET PG Admit Card 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड 

सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा। अब, होम पेज पर मिले सीयूईटी पीजी कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।इसके बाद विवरण दर्ज करें और नामांकन पर क्लिक करें। अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। अब प्रमाणपत्र को डाउनलोड करें और डाउनलोड करें। इसके बाद आगे की जरूरत के लिए उसी की एक कॉपी अपने पास रखें।