Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CUET PG Admit Card 2024: आज जारी होंगे सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड, ये हैं डाउनलोड का आसान तरीका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी के लिए हाल ही में एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज की गई है जिससे परीक्षार्थियों को आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी मिल सके। वहीं अब आज 07 मार्च 2024 को सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड रिलीज किए जाएंगे। यह भी पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे। कैंडिडेट्स जरूरी डिटेल्स एंटर करके इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Thu, 07 Mar 2024 07:43 AM (IST)
Hero Image
CUET PG Admit Card 2024: आज जारी होंगे सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड, ये हैं डाउनलोड का आसान तरीका

एजुकेशन डेस्क्, नई दिल्ली। पीजी प्रोगाम में दाखिले के लिए प्रस्तावित सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र कल जारी किए जाएंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आज, 07 मार्च, 2024 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- पीजी (Common University Entrance Test-Postgraduate) एग्जाम के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर रिलीज किए जाएंगे। इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि पोर्टल पर लॉगइन करके हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG Admit Card 2024: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी एडमिट कार्ड ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

सीयूईटी पीजी परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं। अब होम पेज पर उपलब्ध CUET PG 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

CUET PG Admit Card 2024: 11 मार्च से शुरू होगी परीक्षा  

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी का आयोजन 11 से 28 मार्च, 2024 तक किया जाएगा। सीयूईटी पीजी परीक्षा से जुड़े प्रश्न पूछने के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011 4075 9000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को cuet-pg@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।

CUET UG Exam 2024:  सीयूईटी यूजी के लिए इस डेट तक करें आवेदन   

सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 के लिए फिलहाल आवेदन फॉर्म स्वीकार किए जा रहे हैं। कैंडिडेट्स 26 मार्च, 2024 तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।   

यह भी पढ़ें: CUET PG 2024: रिलीज हुई सीयूईटी पीजी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप, ऐसे करें Download, मंडे से शुरू होगी परीक्षा

यह भी पढ़ें: CUET UG Exam 2024: मनपसंद यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलना होगा आसान, बस तैयारी करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान