Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CUET PG Answer Key 2024: सीयूईटी पीजी आंसर की pgcuet.samarth.ac.in पर जारी, कल तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

कॉमन यूविर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी (CUET PG 2024) एग्जाम के लिए एनटीए की ओर से आंसर की जारी कर दी गई है। जिन भी अभ्यर्थियों ने इस एग्जाम में भाग लिया था वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी में दिए किसी उत्तर से असंतुष्ट होने पर कल तक आपत्ति दर्ज किये जाने का मौका है।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Sat, 06 Apr 2024 01:22 PM (IST)
Hero Image
CUET PG Answer Key 2024 यहां से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूविर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी (CUET PG 2024) का आयोजन देशभर में 11 से 23 एवं 27-28 मार्च 2024 को आयोजित किया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब एनटीए की ओर से प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गयी है। आंसर की ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जारी की गई है।

एग्जाम में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने के लिए आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सीयूईटी पीजी आंसर की डाउनलोड के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर विजिट करना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड या एप्लीकेशन नंबर डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
  • इसके बाद View/ Challenge Answer Key लिंक पर क्लिक करके आपको आंसर की डाउनलोड कर लेना है।
  • अब आप अपने सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान कर लें।

CUET PG Answer Key 2024- डायरेक्ट लिंक

7 अप्रैल तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

अगर आप उत्तर कुंजी में दर्ज किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो इसके लिए आप लॉग इन में जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति कल तक यानी 7 अप्रैल 2024 रात 11 बजे तक दर्ज की जा सकती है। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

सीयूईटी पीजी 2024 से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार cuet-pg@nta.ac.in. पर ईमेल के माध्यम से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन फॉर्म में संशोधन के लिए आज ओपन होगी करेक्शन विंडो, इस तरीके से कर सकेंगे त्रुटि-सुधार