Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CUET PG Result 2022: सीयूईटी पीजी रिजल्ट पर बड़ी अपडेट, जानें cuet.nta.nic.in पर कब होगा घोषित

CUET PG Result 2022 सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद अब जल्द ही पीजी परीक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेसबाइट cuet.nta.nic.in पर देख पाएंगे।

By Nandini DubeyEdited By: Updated: Wed, 21 Sep 2022 12:45 PM (IST)
Hero Image
CUET PG Result 2022: सीयूईटी पीजी रिजल्ट पर बड़ी अपडेट है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CUET PG Result 2022: सीयूईटी पीजी रिजल्ट पर बड़ी अपडेट है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी नतीजे जल्द जारी किए जाएंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency, NTA) जल्द ही सीयूईटी पीजी परिणाम की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर करेगी। वहीं अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट इसी महीने के अंत तक तक जारी किए जा सकते हैं। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि, वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें रिजल्ट की डेट के संबंध में जानकारी मिल सके। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। इसके बाद वे नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा, कैंडिडेट्स की सहूलियत के लिए उन यूनिवर्सिटीज का नाम बताने जा रहे हैं, जिनमें सीयूईटी पीजी स्कोर के माध्यम से पोस्टग्रेजुएशन प्रोगाम में दाखिला दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: CUET PG 2022: ग्रेजुएशन के बाद अब पीजी में दाखिले के लिए देनी होगी सीयूईटी परीक्षा, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

यह भी पढ़ें: CUET PG 2022: सीयूईटी पीजी आंसर-की रिलीज, इस डेट तक दर्ज कराएं आपत्ति और ये देना होगा फीस

इन यूनिवर्सिटीज में मिलेगा दाखिला

इलाहाबाद विश्वविद्यालय

राजीव गांधी विश्वविद्यालय

नालंदा विश्वविद्यालय

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय

तेजपुर विश्वविद्यालय

नागालैंड विश्वविद्यालय

इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी

मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय

रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय

हैदराबाद विश्वविद्यालय

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय

पांडिचेरी विश्वविद्यालय

त्रिपुरा विश्वविद्यालय

जल्द जारी होगी फाइनल आंसर-की 

इससे पहले, NTA ने सीयूईटी पीजी 2022 की प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की थी। इसके बाद, उम्मीदवारों को 18 सितंबर, 2022 तक का मौका दिया गया था। इस दौरान अगर किसी भी अभ्यर्थी को लगता था कि उनके उत्तर की जांच ठीक नहीं हुई है तो वे इसके लिए इस तारीख तक आवेदन कर सकते हैं। जल्द ही परीक्षा की फाइनल आंसर-की रिलीज की जाएगी।

1 सितंबर में हुई थी परीक्षा 

NTA ने 42 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में ऑफर किए जाने वाले पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG) पीजी परीक्षा का आयोजन किया था। यह परीक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 9, 10, 11 और 12 सितंबर, 2022 को आयोजित की गई थी।