Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CUET PG Result 2023 Date: आंसर-की के बाद अब रिजल्ट का है इंतजार तो जानें कब आएगा सीयूईटी पीजी परिणाम

CUET PG Result 2023 Date नतीजों का एलान जुलाई के मिड में हो सकता है। हालांकि एनटीए ने कोई सटीक डेट तो जारी नहीं की है लेकिन अपनी आधिकारिक सूचना में यह कहा है कि नतीजों का एलान जुलाई के मध्य में किया जाएगा। सटीक डेट की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें जिससे सही अपडेट मिल सके।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Fri, 14 Jul 2023 10:46 AM (IST)
Hero Image
CUET PG Result 2023 Date: सीयूईटी पीजी आंसर-की जारी हो चुकी है।

एजुकेशन डेस्क। CUET PG Result 2023 Date: सीयूईटी पीजी आंसर-की जारी हो चुकी है। एनटीए ने कुछ समय पहले ही आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर प्रोविजनल आसंर-की रिलीज कर दी है। वहीं, अब कैंडिडेट्स रिजल्ट की राह देख रहे हैं। इन अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट यह है कि नतीजों का एलान जुलाई के मिड में हो सकता है। हालांकि, एनटीए ने कोई सटीक डेट तो जारी नहीं की है लेकिन अपनी आधिकारिक सूचना में यह कहा है कि नतीजों का एलान जुलाई के मध्य में किया जाएगा।

CUET PG Result 2023 Date: सीयूईटी पीजी आंसर-की कल तक दर्ज कराएं आपत्ति

सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए आसंर-की जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को कल यानी कि 15 जुलाई, 2023 तक आपत्ति उठाने का मौका दिया गया है। आंसर-की जांच करने के बाद अगर किसी उम्मीदवारों को लगता है कि उनके प्रश्न की जांच ठीक नहीं हुई है तो वे इसके लिए ऑब्जेक्शन कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को 200 रुपये का भुगतान करना होगा। उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो 15 जुलाई 2023 रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद विंडो बंद कर दी जाएगी।

आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लि इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

CUET PG Result 2023 Date: सीयूईटी पीजी रिजल्ट जांचने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-cuet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद, प्रदर्शित होमपेज पर, CUET PG उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। इसके बाद, अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।  अब उत्तर कुंजी तक पहुंचें और आपत्ति उठाएं। अब अगर लागू हो तो आपत्ति शुल्क का भुगतान करें। उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें

CUET UG Result 2023: 17 जुलाई को जारी होगा सीयूईटी यूजी परिणाम 

सीयूईटी यूजी परीक्षा परिणामा का एलान 17 जुलाई, 2023 को किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी यूजीसी अध्यक्ष ने दी है। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसे चेक कर पाएंगे।