Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CUET UG 2023: सीयूईटी के दो चरणों में 14 लाख स्टूडेंट्स ने लिया भाग, फेज III एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड

CUET UG 2023 सीयूईटी 2023 के पहले दो चरणों की परीक्षा 21 से 24 एवं 25 से 28 मई तक आयोजित की गयी थीं जिसमें 14 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया है। अब एनटीए की ओर से फेज III के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

By Jagran NewsEdited By: Amit YadavUpdated: Mon, 29 May 2023 12:27 PM (IST)
Hero Image
CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी 2023 फेज 3 के लिए एनटीए ने जारी किए एडमिट कार्ड।

CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी 2023 एग्जाम का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा सेंटर्स पर किया जा रहा है। सीयूईटी फेज I एवं फेज I का एग्जाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा संपन्न करवाया जा चुका है। पहले चरण के एग्जाम का आयोजन 21 से 24 मई तक एवं दूसरे चरण का एग्जाम 25 से 28 मई तक किया गया है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के चेयरपर्सन एम जगदीश कुमार ने पहले दो चरणों में शामिल हुए स्टूडेंट्स की जानकारी दी है। यह जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी गयी है जिसमें बताया गया है दो चरणों में 14 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने सीयूईटी यूजी 2023 में भाग लिया है।

सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2023 फेज III डायरेक्ट लिंक

CUET UG 2023: 69.3 फीसदी दर्ज की गयी अटेंडेंस

यूजीसी चेयरपर्सन एम जगदीश कुमार के ट्वीट के अनुसार सीयूईटी यूजी 2023 के पहले दो चरणों में 14,88,375 स्टूडेंट्स ने भाग लिया है। पहले दो चरणों की एवरेज अटेंडेंस 69.3 प्रतिशत दर्ज की गयी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि तीसरे चरण के एग्जाम का आयोजन 29 मई से 2 जून 2023 तक किया जायेगा जिसके लिए एडमिट कार्ड एवं एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गयी हैं।

CUET UG 2023 Admit Cards Out: 29 मई से 2 जून तक होने वाले तीसरे चरण के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड

पहले दो फेज की परीक्षा संपन्न होने के बाद तीसरे चरण की परीक्षा 29 मई से 2 जून तक आयोजित की जाएगी जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गए हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जारी किए गए हैं जहां से आप मांगी गयी जानकारी दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG Admit Card 2023: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सीयूईटी 2023 फेज III एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर दिए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। अब आपको मांगी गयी जानकारी (लॉग-इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके सबमिट कर दें। अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।