Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CUET UG 2023 Admit Card: जानें कब रिलीज होंगे सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड, 21 मई से 24 शहरों में शुरू होगा एग्जाम

CUET UG 2023 Admit Card ऑफिशियल शेड्यूल में कहा गया है कि सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एग्जाम से तीन दिन पहले रिलीज किए जाएंगे। इस आधार पर अगर देखा जाए तो 17 से 18 मई 2023 के बीच एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Thu, 11 May 2023 09:17 AM (IST)
Hero Image
CUET UG 2023 Admit Card: कब रिलीज होंगे सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड जल्द रिलीज किए जाएंगे।

 एजुकेशन डेस्क। CUET UG 2023 Admit Card: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2023) परीक्षा 21 मई, 2023 से शुरू हो रही है। यह एग्जाम 21 से 31 मई, 2023 तक 24 शहरों में आयोजित किया जाएगा। वहीं, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही रिलीज किए जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA द्वारा अब किसी भी वक्त प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज कर दिए जाएंगे। दरअसल, ऑफिशियल शेड्यूल में कहा गया है कि सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एग्जाम से तीन दिन पहले रिलीज किए जाएंगे। इस आधार पर अगर देखा जाए तो 17 से 18 मई, 2023 के बीच एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। हालांकि सटीक डेट के लिए कैंडिडेट् को आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.samarth.ac.in/ पर विजिट करते रहना चाहिए। वहीं, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके भी प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।

सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

HOW TO DOWNLOAD CUET UG 2023 ADMIT CARD: सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in पर जाना होगा। अब "सीयूईटी यूजी 2023 एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें। अब अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करें। अब सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपका प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अभ्यर्थी उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए आए रिकॉर्ड तोड़ आवेदन, DU में एडमिशन के लिए लगी होड़

यह भी पढ़ें: CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी एग्जाम सिटी स्लिप आज होगी रिलीज, स्नातक में दाखिले के लिए परीक्षा 21 मई से शुरू