Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CUET UG 2023 Admit Card: 25 से 28 मई तक होने वाली सीयूईटी यूजी एग्जाम के लिए हॉल टिकट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CUET UG 2023 Admit Card आधिकारिक नोटिस के अनुसार 25 26 27 और 28 मई 2023 को उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट से सीयूईटी (यूजी) 2023 हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा। इसके लिए कैंडिडेट्स को (आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके) कार्ड को डाउनलोड करना होगा।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Tue, 23 May 2023 12:42 PM (IST)
Hero Image
CUET UG 2023 Admit Card: सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेसबाइट पर रिलीज कर दिए गए हैं।

एजुकेशन डेस्क। CUET UG 2023 Admit Card: 25 से 28 मई, 2023 के बीच होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने 25, 26, 27 और 28 मई, 2023 के लिए आयोजित होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (Common University Entrance Test, CUET UG 2023) के लिए अहम डॉक्यूमेंट्स में से एक हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जारी किया है। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें आधिकारिक सूचना 

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 25, 26, 27 और 28 मई 2023 को उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट से सीयूईटी (यूजी) 2023 हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा। इसके लिए कैंडिडेट्स ( आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके) अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की आवश्यकता है। वहीं, नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। 

CUET UG 2023 Admit Card: सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाना होगा। अब होम पेज पर उपलब्ध सीयूईटी यूजी 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।। इसके बाद एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें। अब आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

यह भी पढ़ें: आज से CUET UG 2023 परीक्षा शुरू, 14 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल, यहां स्थगित हुआ एग्जाम

यह भी पढ़ें: CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी फॉर्म भरने में यूपी, दिल्ली और बिहार सबसे आगे, छात्राओं की संख्या 50 फीसदी तक बढ़ी