Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी फॉर्म भरने में यूपी, दिल्ली और बिहार सबसे आगे, छात्राओं की संख्या 50 फीसदी तक बढ़ी

CUET UG 2023 साल 2022 में सीयूईटी यूजी के लिए कुल 12.50 लाख आवेदन आए थे जिसमे 9.90 लाख में ने एप्लीकेशन फॉर्म जमा किए थे। इनमें से 4.34 लाख महिलाएं थीं और 5.56 लाख पुरुष थे। वहीं इस साल 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया है।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Fri, 07 Apr 2023 04:46 PM (IST)
Hero Image
CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले महिला उम्मीदवारों की संख्या भी बढ़ी है।

 एजुकेशन डेस्क। CUET UG 2023: पिछले साल तमाम आलोचनाओं का शिकार हुई कॉमन यूनिवर्सिटी टेस्ट (CUET UG) परीक्षा के लिए इस बार रिकॉर्ड तोड़ आवेदन आएं हैं। इस साल 16 लाख से ज्यादा एप्लीकेशन फॉर्म आए हैं। वहीं, इस परीक्षा के लिए सबसे ज्यादा फॉर्म यूपी और दिल्ली के छात्र-छात्राओं ने भरे हैं। इसके बाद तीसरा राज्य है बिहार है। वहीं, इस साल सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने में छात्राओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अगर आंकड़ों को देखें तो साल 2023 में सीयूईटी यूजी के लिए कुल 16.85 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। वहीं, 13.99 लाख उम्मीदवारों ने फीस जमा की है। इस संख्या में 6.51 लाख महिलाएं हैं और 7.48 लाख पुरुष हैं। इस आधार पर महिलाओं की संख्या 50 फीसदी तक इजाफा हुआ है। वहीं, पुरुष छात्रों में यह  34% तक बढ़ी हुई है। 

साल 2022 में आए थे 12 लाख से ज्यादा आवेदन

साल 2022 में सीयूईटी यूजी के लिए कुल 12.50 लाख आवेदन आए थे, जिसमे 9.90 लाख में ने एप्लीकेशन फॉर्म जमा किए थे। इनमें से 4.34 लाख महिलाएं थीं और 5.56 लाख पुरुष थे।

— Mamidala Jagadesh Kumar (@mamidala90) April 4, 2023