Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CUET UG Admit Card 2023: सीयूईटी यूजी में शामिल हो रहे स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान, देखें डिटेल

CUET UG Admit Card 2023 सीयूईटी यूजी 2023 के लिए जल्द ही एनटीए की ओर से आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड जारी किये जा सकते हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkUpdated: Thu, 18 May 2023 01:49 PM (IST)
Hero Image
CUET UG Admit Card 2023: सीयूईटी यूजी 2023 के लिए जल्द जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड।

CUET UG Admit Card 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 21 मई से शुरू हो रही हैं जिसके लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किये जा सकता हैं। सीयूईटी एडमिट कार्ड 2023 आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर ऑनलाइन माध्यम से जारी किये जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होते ही परीक्षा में भाग लेने स्टूडेंट्स प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको मांगी गयी जानकारी (लॉग-इन क्रेडेंशियल) दर्ज करनी होगा। सीयूईटी परीक्षा 2023 का आयोजन 21 मई से 6 जून 2023 तक देश के निर्धारित सेंटर्स के साथ 24 विदेशी सेंटर्स पर आयोजित की जाएंगी।

CUET UG Admit Card 2023: परीक्षा के लिए गाइडलाइंस

सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा का आयोजन 21 मई से 6 जून तक जाएगा जिसके लिए इस वर्ष 16.85 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। इस प्रवेश परीक्षा में 242 यूनिवर्सिटीज भाग ले रहीं है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग ले रहें है वे परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। तय समय के बाद आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) माध्यम में किया जाएगा। एग्जाम के दिन उम्मीदवार एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से केंद्र पर लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आप एग्जाम नहीं दी पाएंगे।

CUET UG Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

सीयूईटी यूजी 2023 एडमिट कार्ड जारी होने पर आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाना होगा। एडमिट कार्ड जारी होते है वेबसाइट के होम पर पर लिंक एक्टिव कर दिया जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने से एक नयी विंडो ओपन होगी। उस पेज पर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करना है। अब आपको विवरण दर्ज करके सबमिट कर देना है। इससे एडमिट कार्ड एक नए पेज पर ओपन हो जाएगा। अब आप अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

CUET Admit Card 2023: सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड होने वाले हैं रिलीज, cuet.samarth.ac.in पर कर पाएंगे डाउनलोड