Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CUET UG Exam 2023: 30 अप्रैल को जारी सीयूईटी यूजी एग्जाम सिटी स्लिप, जानें एडमिट कार्ड कब होंगे रिलीज

CUET UG Exam 2023 सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 21 से 31 मई 2023 के बीच अलग-अलग तिथियों पर आयोजित होगी। एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र मई के दूसरे सप्ताह में रिलीज किए जाएंगे। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Sat, 15 Apr 2023 05:22 PM (IST)
Hero Image
CUET UG Exam Date 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 30 अप्रैल, 2023 को जारी होगी।

 एजुकेशन डेस्क। CUET UG Exam Date 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 30 अप्रैल, 2023 को रिलीज की जाएगी। शेड्यूल के अनुसार, तीस अप्रैल को ऑफिशियल वेबसाइट https://cuet.samarth.ac.in पर इससे संबंधित लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी जरूरी डिटेल्स एंटर करके अपने एग्जाम सिटी के बारे में जान सकेंगे। परीक्षा के लिए अलॉट किए गए शहर के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी इसके अनुसार अपना ट्रैवल प्लान कर सकते हैं। वहीं, परीक्षा स्लिप आउट होने के बाद सीयूईटी यूजी एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र रिलीज किए जाएंगे। यह भी पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। आधिकारिक सूचना के मुताबिक, यह मई के सेकेंड वीक में जारी किए जाएंगे।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें आधिकारिक सूचना 

सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल, 2023 तक स्वीकार किए गए थे। इस संबंध में हाल ही में घोषणा की गई थी कि ऑनलाइन आवेदन एप्लीकेशन के लिए विंडो एक बार फिर से खोली गई थी। इसके लिए उम्मीदवारों को 09 अप्रैल, 2023 से 11 अप्रैल, 2023 तक का समय दिया था। वहीं, परीक्षा के लिए अब एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी। बता दें कि सीयूईटी (यूजी) 2023 परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में किया जाएगा।

STEPS TO DOWNLOAD EXAM CITY SLIPS: सीयूईटी एग्जाम सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड 

सीयूईटी यूजी 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अब एग्जाम सिटी के लिए होमपेज पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। अब पूछे गए अनुसार अपना विवरण दर्ज करें। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें। अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

यह भी पढ़ें: CUET UG 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, 21 मई से शुरू होगी परीक्षा

यह भी पढ़ें: CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी फॉर्म भरने में यूपी, दिल्ली और बिहार सबसे आगे, छात्राओं की संख्या 50 फीसदी तक बढ़ी