Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

DDA Answer Key 2024: रिलीज हुई डीडीए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती परीक्षा आंसर-की, ऐसे देखें

डीडीए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती परीक्षा आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के बाद इन आपत्तियों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद फाइनल उत्तरकुंजी और परिणाम जारी किए जाएंगे। यह भी उम्मीदवारों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद रिजल्ट और कुंजी को डाउनलोड कर सकेंगे।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Sat, 05 Oct 2024 12:16 PM (IST)
Hero Image
DDA Answer Key 2024: डीडीए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती परीक्षा आंसर-की हुई रिलीज

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने ASO और JSA भर्ती परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की रिलीज कर दी है। डीडीए ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और जूनियर Secretariat असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके या फिर स्टेप्स को फॉलो करके भी उत्तरकुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। 

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें उत्तरकुंजी 

DDA Answer Key 2024: डीडीए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और JSA भर्ती परीक्षा आंसर-की ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड 

सबसे पहले उम्मीदवारों को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की आधिकारिक वेबसाइट https://dda.gov.in/ पर जाना होगा। होम पेज पर 04.10.2024 से 08.10.2024 तक असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (पोस्ट कोड: 02) और जूनियर Secretariat असिस्टेंट (पोस्ट कोड: 09) के पदों के लिए चरण- II के ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलकर आपने सामने आएगा। आपको होम पेज पर दिए गए लिंक पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करना होगा। आपको एक नई विंडो में आवश्यक उत्तर कुंजी मिल जाएगी। अब इसे चेक करें और फिर आपत्ति दर्ज कराएं। शुल्क जमा करें। भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और सहेजें।

DDA Answer Key 2024: जल्द जारी होगी फाइनल आंसर-की 

10 अक्टूबर, 2024 तक आपत्ति दर्ज कराने के बाद  डीडीए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती परीक्षा आंसर-की पर विचार किया जाएगा। इसके बाद फाइनल उत्तरकुंजी और परिणाम जारी किए जाएंगे। यह भी उम्मीदवारों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद रिजल्ट और कुंजी को डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: SSC CGL Answer Key 2024: सीजीएल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट आगे बढ़ी, चेक करें नई तारीख