Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

DRDO Recruitment 2024: डीआरडीओ में अप्रेंटिसशिप का मौका, इस तरीके से कर सकते हैं अप्लाई

डिफेन्स रिसर्च एन्ड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) की ओर से अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी पहले अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन कर लें और उसके बाद ऑफलाइन माध्यम से पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को निर्धारित पते पर अवश्य भेज दें।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Tue, 20 Feb 2024 07:49 PM (IST)
Hero Image
DRDO Recruitment 2024: डीआरडीओ भर्ती से जुड़ी डिटेल यहां से करें प्राप्त।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ओर से रक्षा वैज्ञानिक सूचना एवं प्रलेखन केंद्र (DESIDOC) में अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं उनको पहले ऑनलाइन माध्यम से अप्रेंटिसशिप पोर्टल mhrdnats.gov.in या nats.education.gov.in पर खुद को रजिस्टर करना होगा।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद अभ्यर्थी ऑफलाइन एप्लीकेशन फॉर्म को पूर्ण रूप से भरकर सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच करके निर्धारित पते पर तय तिथि तक अवश्य पहुंचा दें।

DRDO Apprentic Recruitment 2024: इस पते पर भेजना होगा फॉर्म

अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फॉर्म भरकर -To, The Director, DESIDOC, Metcalfe House, Delhi-110054 पर भेजना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि वेबसाइट पर नोटिस जारी होने की तिथि से 21 दिन निर्धारित की गयी है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 13 फरवरी 2024 को जारी की गयी थी।

Apprentic Recruitment 2024: योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पदानुसार 12th के साथ डिप्लोमा इन लाइब्रेरी साइंस/ ग्रेजुएशन डिग्री के साथ लाइब्रेरी एवं इन्फॉर्मेशन साइंस में डिप्लोमा/ कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए। भर्ती के लिए विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

DRDO Recruitment 2024- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

DRDO Recruitment 2024: कितना मिलेगा वेतन

इस भर्ती में चयनित होने वाले ग्रेजुएट उत्तीर्ण उम्मीदवारों को स्टाइपेंड के रूप में 9 हजार रुपये प्रति महीना, 12th उत्तीर्ण एवं कंप्यूटर इन डिप्लोमा साइंस वाले उम्मीदवारों को 8000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से लाइब्रेरी एन्ड इंफॉर्मेटिक्स साइंस विषय के तहत 25 रिक्त पदों और कंप्यूटर साइंस विषय के लिए 5 पद निर्धारित किये गए हैं।

यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2024: सेंट्रल रेलवे में टेक्नीशियन, हेल्पर समेत अन्य पदों पर निकली भर्ती, ऑफलाइन कर सकते हैं आवेदन