Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nobel Prize 2023: ये हैं शांति, साहित्य, चिकित्सा, भौतिकी और रसायन में इस साल के नोबेल पुरस्कार विजेता

Exam GK on Nobel Prize 2023 वर्ष 2023 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं (Nobel Prize 2023 Winners List) की बात करें तो इस साल Katalin Karikó और Drew Weissman को संयुक्त रूप से चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। भौतिकी नोबेल पुरस्कार Pierre Agostini Ferenc Krausz और Anne L’Huillier को संयुक्त रूप से दिया जाएगा। रसायन नोबेल पुरस्कार Moungi G. Bawendi Louis E. Brus और Alexei I. Ekimo को दिया जाएगा।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Tue, 10 Oct 2023 11:34 AM (IST)
Hero Image
Exam GK on Nobel Prize 2023: शुरूआत से अब तक 9 भारतीय या भारतीय मूल के विद्वानों को नोबेल पुरस्कार।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। Exam GK on Nobel Prize 2023: स्विडिश केमिस्ट, इंजीनियर, उद्योगपति डायनामाइट की खोज करने वाले अफ्रेड नोबेल द्वारा नोबेल प्राइज फाउंडेशन की स्थापना 1985 में किए जाने के बाद वर्ष 1901 से पांच कटेगरी में नोबेल पुरस्कार दिए जाने की शुरूआत की गई थी। ये कटेगरी हैं - शांति, साहित्य, चिकित्सा, भौतिकी और रसायन। हालांकि, वर्ष 1968 में स्वीडन के सेंट्रल बैंक (Sveriges Riksbank) द्वारा अफ्रेड नोबेल की याद में नोबेल पुरस्कारों की छठवीं कटेगरी इकोनॉमिक साइंस की घोषणा की गई। हर साल इन कटेगरी में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाती है।

Nobel Prize 2023: ये हैं इस साल के विजेता

इस क्रम में वर्ष 2023 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं (Nobel Prize 2023 Winners List) की बात करें तो इस साल Katalin Karikó और Drew Weissman को संयुक्त रूप से चिकित्सा (Physiology or Medicine) का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। इसी प्रकार फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार Pierre Agostini, Ferenc Krausz और Anne L’Huillier को संयुक्त रूप से दिया जाएगा।

दूसरी तरफ, केमिस्टी का नोबेल पुरस्कार Moungi G. Bawendi, Louis E. Brus और Alexei I. Ekimo को दिया जाना है। साहित्य या लिट्रेचर का नोबेल प्राइज Jon Fosse को दिया जाएगा। नोबेल शांति पुरस्कार Narges Mohammadi को दिए जाने की घोषणा की गई है। इकोनॉमिक साइंस नोबेल प्राइज Claudia Goldin को दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Nobel Prize: मोंगी बावेंडी, लुईस और एलेक्सी को मिला केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार; क्वांटम डॉट्स पर किया था काम

Nobel Prize Indian Awardees: भारत के नोबेल पुरस्कार विजेता

नोबेल पुरस्कारों की शुरूआत से लेकर 2023 तक 9 भारतीय या भारतीय मूल के विद्वानों को यह पुरस्कार दिया गया है:-

विद्वान वर्ष विषय
रबींद्रनाथ टैगोर 1913 साहित्य
सर सी. वी. रमन 1930 भौतिकी
हर गोबिंद खुराना 1968 फिजियोलॉजी/मेडिसीन
मदर टेरेसा 1979 शांति
सुब्रमण्यन चंद्रशेखर 1983 भौतिकी
अमर्त्य सेन 1998 इकोनॉमिक साइंसेस
वेकटरमन रामाकृष्णन 2009 रसायन
कैलाश सत्यार्थी 2014 शांति
अभिजीत बैनर्जी 2019 इकोनॉमिक साइंसेस

Nobel Prize GK Facts: नोबेल पुरस्कार से सम्बन्धित सामान्य ज्ञान

  • चिकित्सा नोबेल पुरस्कार 2023 Katalin Karikó और Drew Weissman को संयुक्त रूप से दिया जाएगा
  • भौतिकी नोबेल पुरस्कार 2023 Pierre Agostini, Ferenc Krausz और Anne L’Huillier को संयुक्त रूप से दिया जाएगा
  • रसायन नोबेल पुरस्कार 2023 Moungi G. Bawendi, Louis E. Brus और Alexei I. Ekimo को संयुक्त रूप से दिया जाएगा
  • साहित्य नोबेल पुरस्कार 2023 Jon Fosse को दिया जाएगा
  • शांति नोबेल पुरस्कार 2023 Narges Mohammadi को दिया जाएगा
  • इकोनॉमिक साइंस नोबेल प्राइज Claudia Goldin को दिया जाएगा
  • नोबल पुरस्कार दिए जाने की शुरूआत वर्ष 1901 से पांच कटेगरी के साथ हुई थी
  • वर्ष 1968 में छठवीं कटेगरी इकोनॉमिक साइंस की घोषणा की गई
  • नोबेल पुरस्कारों की शुरूआत से लेकर अब तक 9 भारतीय या भारतीय मूल के विद्वानों को मिले पुरस्कार
  • हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नोबेल पुरस्कार के लिए 5 बार 1937, 1938, 1939, 1947 और 1948 में नामांकन किया गया था, लेकिन उन्हें एक बार भी पुरस्कार नहीं दिया गया।