Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

GATE 2024: इस तारीख तक करें गेट परीक्षा के लिए आवेदन, वरना बाद में भरनी होगी लेट फीस

GATE 2024 इस बार परीक्षा का आयोजन आईआईएससी बेंगलुरू की ओर से किया जा रहा है। संस्थान की ओर से GATE 2024 परीक्षा 3 4 10 और 11 फरवरी 2024 को आयोजित होने वाली है। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 03 जनवरी 2023 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा के लिए 21 फरवरी 2023 को आंसर-की रिलीज की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए पोर्टल पर विजिट करें।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Fri, 15 Sep 2023 05:42 PM (IST)
Hero Image
GATE 2024: गेट परीक्षा के लिए 29 सितंबर, 2023 तक करें आवेदन (image-freepik)

एजुकेशन डेस्क। GATE 2024: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा 2024 के लिए फिलहाल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस परीक्षा के लिए, जो छात्र-छात्राएं अप्लाई करना चाहते हैं, वे फटाफट कर दें। आगामी 29 सितंबर, 2023 को गेट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस बंद हो जाएगा। हालांकि, लेट फीस के साथ आवेदन प्रक्रिया 13 अक्टूबर, 2023 तक चलती रहेगी। लेकिन अगर उममीदवार चाहते हैं कि उन्हें विलंब शुल्क न भरना पड़े तो इसके लिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट https://gate2024.iisc.ac.in पर जाकर आवेदन करना होगा। अगर स्टूडेंट्स चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी एप्लीकेशन प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं।

GATE 2024: गेट परीक्षा के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

गेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले उम्मीदवारों को GATE 2024 की आधिकारिक वेबसाइट https://gate2024.iisc.ac.in/important-dates/ पर जाएं। अब GATE 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। अब नए पंजीकरण पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें। अब GATE 2024 आवेदन पत्र भरें। अब निर्धारित अनुसार सभी दस्तावेज़ अपलोड करें। GATE आवेदन शुल्क जमा करें और अंतिम सबमिशन लिंक पर क्लिक करें

GATE 2024: गेट परीक्षा फॉर्म भरने में इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

जन्म प्रमाणपत्र, शैक्षणिक मार्कशीट और प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, उम्मीदवार की तस्वीर, हस्ताक्षर छवि

GATE 2024: आईआईएससी बेंगलुरू की ओर से फरवरी में होगी परीक्षा

इस बार परीक्षा का आयोजन आईआईएससी बेंगलुरू की ओर से किया जा रहा है। संस्थान की ओर से GATE 2024 परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी 2024 को आयोजित होने वाली है। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 03 जनवरी, 2023 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा के लिए 21 फरवरी, 2023 को आंसर-की रिलीज की जाएगी।   ज्यादा जानकारी के लिए पोर्टल पर विजिट करें।

यह भी पढ़ें:  SSC CGL Result 2023: कितने दिन में जारी होगा सीजीएल रिजल्ट, पढ़ लें यहां फ्रेश अपडेट