Move to Jagran APP

GATE 2025: गेट एग्जाम की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट लिंक हुआ एक्टिव, यहां से जानें परीक्षा पैटर्न

आईआईटी रुड़की की ओर से गेट 2025 एग्जाम की तैयारियों के लिए मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपनी तैयारियों को पुख्ता करने और परीक्षा पैटर्न को समझने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मॉक टेस्ट दे सकते हैं। गेट एग्जाम 2025 का आयोजन 1 2 15 एवं 16 फरवरी 2025 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाएगा।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Sun, 27 Oct 2024 03:48 PM (IST)
Hero Image
GATE 2025 Mock test यहां से करें प्राप्त।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की (IIT Roorkee) की ओर से अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा यानी कि GATE 2025 के लिए मॉक टेस्ट लिस्ट उपलब्ध करवा दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी जो गेट एग्जाम की तैयारियों में लगे हैं वे gate2025.iitr.ac.in पर जाकर इस लिंक का उपयोग कर सकते हैं। मॉक टेस्ट से अभ्यर्थी परीक्षा पैटर्न समझने के साथ ही अपनी तैयारियों को और भी पुख्ता कर सकते हैं।

परीक्षा पैटर्न

गेट 2025 परीक्षा में 30 पेपर शामिल होंगे, उम्मीदवारों को इसमें से संयोजन के अनुसार एक या दो टेस्ट पेपर चुनने की अनुमति प्रदान की जाती है। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 3 घंटे यानी की 180 मिनट का समय प्रदान किया जाता है। प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय (MCQ), मल्टीपल सेलेक्ट क्वेश्चन (MSQ), न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा पैटर्न से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कैसे दे सकते हैं मॉक टेस्ट

  • गेट 2025 मॉक टेस्ट देने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • वेबसाइट के होम पेज पर Mock Test Links पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपने पेपर को चुनना है।
  • इसके बाद नए पोर्टल पर लॉग इन डिटेल दर्ज करके साइन इन करना होगा।
  • अब मॉक टेस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे टाइम के अंदर हल कर सकते हैं और अपनी तैयारियों का जायजा ले सकते हैं।
GATE 2025 Mock test डायरेक्ट लिंक

ध्यान से दें आंसर

अभ्यर्थी ध्यान रखें कि इस परीक्षा के लिए माइनस मार्किंग का भी प्रावधान है। Multiple Choice Questions (MCQ) के लिए गलत उत्तर होने पर 1/3 मार्क एवं Multiple Select Questions (MSQ) गलत होने पर 2/3 अंक की कटौती की जाएगी।

इन डेट्स में होगा एग्जाम

गेट 2025 के लिए एग्जाम का आयोजन 1, 2, 15 एवं 16 फरवरी 2025 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। इसके बाद अभ्यर्थी लॉग इन क्रेडेंशिएल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे। एग्जाम से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में लोकल बैंक ऑफिसर के 1500 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई