Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

GATE Exam: कल से खुलेगी ऑब्जेक्शन विंडो, इस डेट तक दर्ज कराएं गेट आंसर-की पर आपत्ति, 16 मार्च को आएंगे नतीजे

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग परीक्षा परिणाम 2024 16 मार्च को घोषित किए जाएंगे। इसके बाद 23 मार्च से स्कोरकार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। नतीजों का एलान आधिकारिक वेबसाइट https//gate2024.iisc.ac.in/important-dates/ पर रिलीज किया जाएगा। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करके नतीजों की जांच कर पाएंगे। इसके बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए रख सकते हैं। परीक्षा का आयोजन इसी महीने किया गया था।

By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Wed, 21 Feb 2024 12:36 PM (IST)
Hero Image
GATE Exam: कल से खुलेगी ऑब्जेक्शन विंडो, इस डेट तक दर्ज कराएं गेट आंसर-की पर आपत्ति,16 मार्च को आएंगे नतीजे

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। गेट परीक्षा आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए कल, 22 फरवरी, 2024 से ऑब्जेक्शन विंडो ओपन हो रही है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (GATE 2024) प्रोविजनल उत्तर कुंजी के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 25 फरवरी, 2024 तक ओपन रहेगी। इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ साइंसेज बेंगलुरु (IISc बेंगलुरु) की ओर से आयोजित होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जााकर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि लास्ट डेट बीतने के बाद कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक  

(Image-frreepik)

GATE Exam Result 2024: 16 मार्च को जारी होंगे नतीजे

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग परीक्षा परिणाम 2024 16 मार्च को घोषित किए जाएंगे। इसके बाद, 23 मार्च से स्कोरकार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। नतीजों का एलान आधिकारिक वेबसाइट https://gate2024.iisc.ac.in/important-dates/ पर रिलीज किया जाएगा। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करके नतीजों की जांच कर पाएंगे।

GATE Exam 2024: 3, 4, 10 और 11 फरवरी को हुई थी परीक्षा  

बता दें कि गेट परीक्षा का आयोजन 3, 4 और 10, 11 फरवरी को किया गया था। परीक्षा के लिए रिस्पॉस शीट 16 फरवरी, 2024 को रिलीज किया गया था। इसके बाद प्रोविजनल आंसर-की 19 फरवरी, 2024 को रिलीज की गई थी। वहीं, अब 22 फरवरी, 2024 से उत्तरकुंजी के लिए आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

GATE Exam Result 2024: गेट रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

गेट रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट:gate2024.iisc.ac.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर जाएं गेट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। यहां पूछी गई सभी डिटेल्स एंटर करें। इसके बाद आपके सामने नतीजे प्रदर्शित हो जाएंगे। अब आप उसे रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  GATE 2024 Answer Key: गेट आंसर की gate2024.iisc.ac.in पर जारी, इस डेट तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति